एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले, कांग्रेस-NCP ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जो जम्मू-कश्मीर के लिए अलग PM की बात कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर आज जमकर बरसे. उन्होंने महाराष्ट्र की रैली में कहा कि कांग्रेस कह रही है कि सैनिकों को मिला विशेष अधिकार हटा देगी. जो इस बार पहली बार वोट देने जाने वाले हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता आपको मंजूर हैं?

अहमदनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से ‘ईमानदार चौकीदार’ और ‘भ्रष्टाचारी नामदार’ के बीच चुनाव करने के लिए कहा. पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ कांग्रेस, एनसीपी की महामिलावट के खोखले वादे हैं और दूसरी तरफ एनडीए के बुलंद इरादे हैं. कांग्रेस एनसीपी की सरकार में कभी मुंबई में बम धमाके, कभी पुणे में, कभी ट्रेन में, कई बसों में धमाके होते थे. लेकिन पिछले पांच साल में ये बम धमाके बंद हो गये हैं.

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के लिए प्रधानमंत्री के पद की मांग को लेकर कांग्रेस के सहयोगी दल नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस और NCP ऐसे लोगों के साथ खड़ी है, जो कह रहे हैं कि जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे और जम्मू कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री होना चाहियें. मुझे कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि ये सब उन्हीं कि पैदावार है. लेकिन शरद पवार क्यों चुप है?''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से सेना को हटाने की बात कर रही है. कांग्रेस कह रही है कि सैनिकों को मिला विशेष अधिकार हटा देगी. जो इस बार पहली बार वोट देने जाने वाले हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता आपको मंजूर हैं?''

अहमदनगर और शिरडी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए एक चुनावी रैली में मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया ने पिछले पांच वर्ष में भारत को महाशक्ति के रूप में देखा है.

उन्होंने कहा, ‘‘बीते पांच वर्ष में जनभागीदारी से चलने वाली एक मजबूत, निर्णय लेने वाली सरकार दुनिया ने भारत में देखी है. उससे पहले 10 साल तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं. आपको तय करना है कि ईमानदार चौकीदार चाहिए या फिर भ्रष्टाचारी नामदार. हिंदुस्तान के हीरो चलेंगे या पाकिस्तान के पैरवीकार.’’

बीजेपी नेता ने कहा- PM मोदी के सामने खुदकुशी कर लूंगा लेकिन नागरिक संशोधन बिल लागू नहीं होने दूंगा

पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से मोदी ने कहा, ‘‘21वीं सदी में जन्मे जो लोग इस बार पहली बार वोट देने जा रहे है. मैं उसने पूछना चाहता हूं कि क्या आपको राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता मंजूर है?’’

राहुल गांधी की आलोचना जारी रखते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों पर आयकर विभाग के छापों को जोड़ते हुए दावा किया कि यह ‘‘तुगलक रोड चुनावी घोटाला’’ है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के तुगलक रोड से मिल रही नोटों की गड्डियों से भरी बोरियां कांग्रेस की असली पहचान है. प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी हटाने, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कांग्रेस को हराने की जरुरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget