एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: तीन राज्यों में पीएम मोदी की आज 3 रैलियां, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में पूजा करेंगी प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अयोध्या जाएंगी. जहां वह रोड शो में भाग लेंगी.

Lok Sabha Election 2019: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. बीजेपी, कांग्रेस के अलावा अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के दिग्गज लगातार रैलियां और छोटी-छोटी सभाएं कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. वह आज ओडिशा के कोरापुट, तेलंगाना के महबूबनगर और आंध्रप्रदेश के कुर्नूल में लोगों को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी का कार्यक्रम ·सुबह 10.30 बजे ओडिशा के कोरापुट. ·दोपहर 2.30 बजे तेलंगाना के महबूबनगर भूतपुर गांव में आईटीआई ग्राउंड. ·शाम 4.20 बजे आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में एसटीबीसी कॉलेज ग्राउंड.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा में होंगे. वह यहां हरियाणा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन रथ यात्रा में शामिल होंगे. वह यमुनानगर के जगाधरी से यात्रा में शामिल होंगे. यात्रा में वह कुरक्षेत्र और करनाल जिले भी पहुंचेंगे.

राहुल का आज का कार्यक्रम-

·दोपहर 12.30 बजे जगाधरी पहुंचेंगे. ·दोपहर 1.20 से 1.30 बजे तक जगाधरी/यमुनानगर में जनसभा करेंगे. ·दोपहर 2.15 बजे यमुनानगर के रादौर पहुंचेंगे (छोटा रोड शो). ·दोपहर 2.45 बजे कुरुक्षेत्र के लाडवा में जनसभा करेंगे. ·दोपहर 3.30 बजे करनाल जिले के इंद्री पहुंचेंगे (छोटा रोड शो). ·शाम 4.05 बजे करनाल के आईटीआई चौक पहुंचेंगे जहां रोड शो और जनसभा करेंगे.

वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने में जुटीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज अयोध्या जाएंगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के यूपी दौरे का आज आखिरी दिन है. प्रियंका दो दिनों से अमेठी और रायबरेली में थीं. वह आज फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में रोड शो व नुक्कड़ सभाएं करेंगी. वह साढ़े पांच घंटे जिले में रहेंगी और कुमारगंज से रोड शो शुरू करके अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद समापन करेंगी.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार में होंगे. शाह आज औरंगाबाद में एक जनसभा करेंगे. इस सभा में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय उनके साथ रहेंगे. दोपहर 3 बजे गांधी मैदान में उनका कार्यक्रम है.

RSS अगर हिन्दुओं का संगठन है तो मुझसे बैर क्यों, मैं भी हिन्दू हूं- दिग्विजय सिंह

वहीं महागठबंधन भी आज लोकसभा चुनाव के लिए कुछ उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगा. दरभंगा, मधुबनी जैसी सीटों को लेकर महागठबंधन में काफी विवाद चल रहा है. हालांकि सूत्रों ने दावा किया है कि विवादों को सुलझा लिया गया है. सीटों के एलान के लिए आज सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेन्स आयोजित की गई है. ये प्रेस कांफ्रेन्स पहले गुरुवार को शाम 6 बजे होनी थी जिसे आज के लिए टाल दिया गया था.

बिहार में महागठबंधन में शामिल आरजेडी 20, रालोसपा 05, कांग्रेस 09 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम और सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की वीआईपी (VIP) तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इसके अलावा सीपीआई माले को आरजेडी के कोटे से एक सीट दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget