एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll Result: कर्नाटक में BJP दोहरा रही 2019 का प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका, ABP- CVoter के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे

Karnataka Exit Poll Result 2024: कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें आती हैं. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की साख दांव पर है तो बीजेपी के सामने 2019 के नतीजों को फिर से दोहराने की चुनौती है.

Karnataka Exit Poll Result 2024: देश के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार (1, जून) को मतदान समाप्त हो गया. सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ. इसी के साथ ही देश की 543 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं. बीजेपी (NDA गठबंधन) और कांग्रेस (INDIA अलायंस) के बीच 2024 के चुनावी रण में सीधी लड़ाई है.

ABP- CVoter के Exit Poll में कर्नाटक में बीजेपी का नेतृत्व वाला NDA गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतता दिख रहा है. वहीं 'INDIA' गठबंधन को साउथ के इस राज्य में झटका लगता नजर आ रहा है. कर्नाटक की बात करें तो यहां लोकसभा की 28 सीटें आती हैं. कर्नाटक में बीजेपी ने जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी.

किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें?

कर्नाटक के एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो कांग्रेस को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं बीजेपी-जेडीएस गठबंधन को 23-25 सीटें मिलती दिख रही हैं. 

राजनीतिक दल लोकसभा सीटें (28)
कांग्रेस 3-5
बीजेपी+जेडीएस 23-25
अन्य 0

2019 में क्या था रिजल्ट?

2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो कर्नाटक में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया था. कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 25, कांग्रेस ने एक, जेडीएस ने एक और आईएनडी ने 1 सीटें जीती थीं. 2019 के चुनाव में बीजेपी को 51.7 फीसदी वोट मिला था और कांग्रेस को 32.1 प्रतिशत वोट मिला था

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

 साल 2014 में कर्नाटक के लोकसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न हुए थे. बीजेपी ने 17 सीटें जीती थी, जबिक कांग्रेस ने 9 सीटें और जेडीएस ने दो सीटें जीती थी. बीजेपी को उस समय 43 फीसदी वोट मिला था. इसके अलावा कांग्रेस को 40.80 और जेडीएस को 11 फीसदी वोट मिली था.

कितने चरणों में हुआ था मतदान?

बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं, जिनमें 14 सीटों पर दूसरे चरण में और बाकी 14 सीटों पर तीसरे चरण में मतदान हुआ था. राज्य में कांग्रेस की सरकार है, जबकि बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी है. पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने अपने-अपने दलों के लिए जमकर पसीना बहाया था. अब 4 जून को ही नतीजों के एलान के साथ ही पार्टियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

(एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिसमें 4129 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर एरर मार्जिन + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget