एक्सप्लोरर

Election 2024: हरिद्वार से निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार की सालाना कमाई 41.12 लाख, 100 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के हैं मालिक

Lok Sabha Election 2024: उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास 68 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है. दोनों के पास लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, रेंज रोवर,ऑडी, जैगुआर, वैनिटी वैन और जिप्सी जैसे लग्जरी वाहन हैं.

Haridwar Candidate Umesh Kumar Net Worth: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले उत्तराखंड के खानपुर क्षेत्र से विधायक उमेश कुमार इस बार हरिद्वार लोकसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं. हरिद्वार सीट के लिए पहले चरण के तहत वोटिंग है. उमेश कुमार ने शुक्रवार (22 मार्च) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

अपने नामांकन पत्र के साथ जमा कराए एफिडेविट में उमेश कुमार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वह पहले चरण के चुनाव के लिए उत्तराखंड के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में उमेश कुमार की कमाई 41.12 लाख रुपये रही. उमेश कुमार और उनकी पत्नी सोनिया कुमार के पास कुल 75.45 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उमेश और उनकी पत्नी के पास करीब 62.25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी.

बैंक में जमा है कितना कैश?

उमेश कुमार के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 14.87 लाख रुपये कैश, जबकि पत्नी के पास 14.89 लाख रुपये कैश है. उमेश कुमार के अलग-अलग बैंक अकाउंट में करीब 36.65 लाख रुपये जमा हैं. उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 44.83 लाख रुपये जमा हैं. उमेश के बेटे दक्ष के खाते में 31.54 हजार रुपये, जबकि देवांश के खाते में 9.17 लाख रुपये जमा हैं.

रेंज रोवर, ऑडी, जैगुआर जैसी कारों की भरमार

उमेश कुमार सिर्फ रुपयों से ही नहीं, बल्कि लग्जरी कार के मामले में भी कई उम्मीदवारों से आगे हैं. इनके और इनकी पत्नी के पास कुल 16 वाहन हैं. इनके बेड़े में लैंड क्रूजर, मर्सिडीज, रेंज रोवर,ऑडी, जैगुआर, वैनिटी वैन, बस, जिप्सी और ट्रैक्टर तक शामिल हैं. जूलरी की बात करें तो उमेश के पास करीब 12 लाख रुपये की गोल्ड जूलरी है, जबकि इनकी पत्नी के पास 1.21 करोड़ रुपये की गोल्ड जूलरी है.

उमेश कुमार पर दर्ज हैं तीन केस

उमेश कुमार ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं. ये तीनों ही मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं. इन्हें एक मामले में कोर्ट सजा भी दे चुका है. दरअसल, 2013 में नैनीताल हाई कोर्ट ने एक मामले में अवमानना का दोषी मानते हुए इन्हें रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय में सुबह 11 बजे बुलाकर एक घंटे तक कुर्सी पर बैठे रहने की सजा सुनाई थी.

कितनी है अचल संपत्ति?

उमेश कुमार और उनकी पत्नी के पास कई फ्लैट, घर और प्लॉट हैं. हलफनामे के मुताबिक, इनके पास 68 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है. इससे अलग उमेश कुमार ने बैंक से अपने नाम पर 27.99 लाख रुपये का लोन, जबकि पत्नी ने करीब 87.32 लाख रुपये का लोन ले रखा है.

ये भी पढ़ें

TV9 Bharatvarsh Survey: पिछली बार जिन सीटों पर जीती थी BSP, इस बार वहां किसको मिल सकती है जीत? सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget