एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, खरगे समेत इन लोगों ने एग्जिट पोल से पहले किए सीटों को लेकर बड़े दावे, जानें किसने क्या कहा?

Exit Poll 2024:देश में सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न होते ही राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. एग्जिट पोल से पहले मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और गजेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी.

Exit Poll 2024: देश में सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है. हालांकि. थोड़ी देर में ही एग्जिट पोल भी सामने आ जाएंगे. इस बीच राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. एग्जिट पोल से पहले मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और गजेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''आज हमारी बैठक हुई, जो लगभग ढाई घंटे तक चली, जिसमें हमने चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. गठबंधन का निर्णय ये है कि हम जो आज बीजेपी और उनके साथी लोग खासकर के एग्जिट पोल पर लोग चर्चा करेंगे, इसलिए इन लोगों में कंफ्यूजन दूर होना और वे जो नैरेटिव देने की कोशिश कर रहे हैं. हम सच्चाई बताने की कोशिश कर रहे हैं इंडिया गठबंधन कम से कम 295 + सीट जीत रहा है, यह जनता का सर्वे है.''

क्या बोले अखिलेश यादव?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A अलायंस की बैठक के बाद बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, ''इंडिया ब्लॉक सरकार बनाने जा रहा है.''

अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''I.N.D.I.A अलायंस जीत रहा है. इन लोकसभा चुनावों में I.N.D.I.A गठबंधन को 295 से अधिक सीटें मिल रही हैं. BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी. 4 जून को INDIA गठबंधन अपने दम पर मजबूत सरकार बना रहा है.''

बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह का दावा

वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हमें विश्वास था कि देश नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनेगा और बीजेपी की सरकार बहुमत के साथ बनेगी. इस बार बीजेपी हैट्रिक लगाएगी.''

कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन ने कहा, ''बहुमत का आंकड़ा 272 है. हमें इससे ज्यादा सीटें मिल रही है और हम सरकार बना रहे हैं. यह फीडबैक के आधार पर है. समिति की फिर से बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी एग्जिट पोल बहस में हिस्सा लेगी.''

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'I.N.D.I.A गठबंधन कम से कम 295 प्लस सीटें जीतेगा', बैठक खत्म होने पर खरगे का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget