एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में हुआ 66% मतदान, पिछले चुनाव के मुकाबले गिरा वोटिंग प्रतिशत

आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीसरे चरण में शामिल मतदान वाले सभी राज्यों की चार सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम हुआ है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम सात बजे तक 66 फीसदी मतदान हुआ. तीसरे चरण वाली इन सीटों पर लोकसभा चुनाव 2014 में 69.3 फीसदी मतदान हुआ था. उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदान के ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को पहले चरण में 69.5 फीसदी और 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 69.44 फीसदी मतदान हुआ था.

अब तक के तीन चरणों के दौरान इस चरण में सर्वाधिक 117 सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में 91 और दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान हुआ था. सिन्हा ने बताया कि अब तक तीनों चरणों में लोकसभा की 303 सीटों पर हुये मतदान में 69.81 फीसदी मतदाताओं ने हिस्सा लिया.

पिछले चुनाव की तुलना में कम हुआ मतदान आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीसरे चरण में शामिल मतदान वाले सभी राज्यों की चार सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम हुआ है. इनमें सर्वाधिक कमी जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर दर्ज की गयी. अनंतनाग में पिछले चुनाव के मुकाबले में अब तक हुये मतदान में 26.5 फीसदी और ओडिशा में छह सीटों पर 14.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.

जिन चार सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में मत प्रतिशत बढ़ा है, उनमें असम की बरपेटा सीट पर सर्वाधिक 14.33 फीसदी इजाफा हुआ. इसके अलावा गुजरात की बनासकांठा सीट पर 3.16 फीसदी, केरल की पटनमथीटा सीट पर 1.23 फीसदी और अत्तिंगल सीट पर 0.3 फीसदी वोट बढ़ा है. तीसरे चरण में ओडिशा की छह सीटों पर 58.13 फीसदी मतदान हुआ. इन सीटों पर 2014 में 72.45 फीसदी मतदान हुआ था.

गुजरात की सभी 26 सीटों पर 58.99 फीसदी मतदान सिन्हा ने बताया कि मतदान के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर 58.99 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पिछले चुनाव (2014) में राज्य की इन सीटों पर 63.32 फीसदी मतदान हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मतदान में हिस्सा लिया. शाह गांधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं.

यूपी की 10 सीटों पर 56.57 फीसदी मतदान इसके अलावा उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर शाम सात बजे तक 56.57 फीसदी मतदान हुआ. इनमें सर्वाधिक पीलीभीत सीट पर 61.74 फीसदी और मैनपुरी में सबसे कम 53.37 फीसदी मतदान हुआ. पीलीभीत से बीजेपी के वरुण गांधी और मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा के उम्मीदवार हैं. उत्तर प्रदेश की इन दस सीटों पर 2014 के चुनाव में 61.48 फीसदी मतदान हुआ था.

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 0.45 से छह फीसदी तक की कमी आयी है. उत्तर प्रदेश की 80 में से अब तक तीन चरण में हुये 26 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 60.7 रहा है. इस चरण में पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर सर्वाधिक 78.98 फीसदी मतदान हुआ. यह तीसरे चरण के मतदान में शामिल 15 राज्यों में सर्वाधिक मत प्रतिशत है. पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में कुल दस सीटों पर 81.5 फीसदी मतदान हुआ है. हालांकि तीसरे चरण वाली सीटों पर 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार 3.57 फीसदी कम मतदान हुआ.

बिहार की पांच सीटों पर 59.95 फीसदी मतदान वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में 12.86 फीसदी मतदान हुआ. सिन्हा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा या अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है. इस चरण में बिहार की पांच सीटों पर शाम छह बजे तक 59.95 फीसदी मतदान हुआ. इन सीटों पर 2014 के चुनाव की तुलना में 5.13 फीसदी की कमी आयी है. इस चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में 4.49 फीसदी कमी के साथ 64.68 फीसदी मतदान हुआ. वहीं असम की चार सीटों पर 70.05 फीसदी मतदान हुआ. यहां भी पिछले चुनाव की तुलना में 1.69 फीसदी की कमी आयी है.

कर्नाटक की 14 सीटों पर 60.97 फीसदी मतदान कर्नाटक की 14 सीटों पर 60.97 फीसदी, केरल की सभी 20 सीटों पर 69.02 फीसदी और त्रिपुरा की एक सीट पर 71.45 फीसदी मतदान हुआ. पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान तीसरे चरण के लिये स्थगित कर दिया गया था. इसके अलावा महाराष्ट्र की 14 सीटों पर शाम छह बजे तक 55.65 फीसदी और गोवा की सभी दो सीटों पर 70.97 फीसदी मददान हुआ. तीसरे चरण में ओडिशा की छह सीटों पर 57.86 फीसदी मतदान हुआ. यह पिछले दो चरणों में हुये मतदान की तुलना में न्यूनतम है. पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर 73.82 फीसदी और दूसरे चरण में पांच सीटों पर 72.56 फीसदी मतदान हुआ था.

केरल में 11 मतदाताओं की विभिन्न कारणों से मौत सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण में मतदान सामान्य रूप से शांतिपूर्ण रहा. केरल में 11 मतदाताओं की विभिन्न कारणों से मौत होने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि मौत के यह मामले मतदाताओं के मतदान के लिये आने के दौरान या मतदान कर वापस जाने के दौरान अचानक बीमार होने जैसी वजहों से सामने आये हैं.

सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद संसदीय क्षेत्र में एक मतदाता की हत्या और एक मतदान कर्मी की बीमारी के कारण मौत का मामला सामने आया है. सिन्हा ने स्पष्ट किया कि मृतक मतदानकर्मी ड्यूटी पर नहीं था. वहीं असम के एक मतदान केन्द्र पर मतदान के बहिष्कार की काशिश किये जाने की सूचना मिली है. इसके अलावा केरल में एक मतदान केन्द्र पर ईवीएम के बटन में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर मशीन को परीक्षण के बाद बदल दिया गया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget