एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले अधिकारी के निलंबन पर लगी रोक

मोहसिन ने प्रचार अभियान पर आए प्रधानमंत्री के काफिले के कुछ सामान की जांच करने की कोशिश की थी और निर्वाचन आयोग ने कहा कि उन्होंने मौजूदा निर्देशों का उल्लंघन कर कार्रवाई की.

बेंगलुरु: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की पीठ ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन के निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी. ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने पर मोहसिन को निलंबित कर दिया गया था. पर्यवेक्षक के तौर पर ओडिशा में तैनात कर्नाटक कैडर के अधिकारी को एसपीजी सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों से पेश आने के नियमों का उल्लंघन कर ओडिशा के संबलपुर में मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने पर 17 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया था. उन्हें वापस उनके राज्य भी भेज दिया गया था.

कैट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को संरक्षण और सुरक्षा के तार्किक आश्वासन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि वे कुछ भी और सबकुछ करने योग्य हैं. पीठ ने निर्वाचन आयोग और चार अन्य को भी इस मामले में नोटिस जारी कर मामले में अगली सुनवाई छह जून को सुनिश्चित की है.

मोहसिन ने प्रचार अभियान पर आए प्रधानमंत्री के काफिले के कुछ सामान की जांच करने की कोशिश की थी और निर्वाचन आयोग ने कहा कि उन्होंने मौजूदा निर्देशों का उल्लंघन कर कार्रवाई की. अपने आदेश में कैट के सदस्य (न्यायिक) डॉ. के बी सुरेश ने पाया कि एसपीजी सुरक्षा पाए लोगों को लेकर एक परिपत्र है कि कुछ निश्चित आधार पर उन्हें कुछ जांचों से छूट प्राप्त है.

कैट ने याचिकाकर्ता के वकील की याचिका को भी संज्ञान में लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी खबरें थीं कि प्रधानमंत्री के काफिले से भारी सामान उतारा गया और उन्हें दूसरी गाड़ियों में ले जाया जा रहा था. इसमें कहा गया कि सवाल उठाए गए लेकिन संभवत: कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पीएम मोदी ने वाराणसी से विश्वासघात किया, उन्हें क्षमा याचना करनी चाहिए- कांग्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget