एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- 'BJP में तानाशाही, स्थापना दिवस पर छोड़ने का दुख'

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भारी मन से बीजेपी छोड़ रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं ये सबको पता है. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला कहा.

नई दिल्लीबीजेपी के बागी और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भारी मन से बीजेपी छोड़ रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं ये सबको पता है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में आने का एलान पहले ही कर दिया था. उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी.

बीजेपी में लोकशाही तानाशाही में बदल गई- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर जबरदस्त हमला किया. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ''बीजेपी में वरिष्ठों को मार्गदर्शक मंडल में डाला गया. वहां लोकशाही तानाशाही में बदल गई.'' उन्होंने कहा, ''मैंने आज तक जो भी बातें कही हैं वो देशहित में की है. अपने लिए आजतक कुछ नहीं मांगा.'' इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने शक्ति सिंह गोहिल को बीजेपी का नेता बता दिया. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है. गलती हो जाती है.

मोदी सरकार में मंत्री भी डरे हुए हैं- शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, ''बीजेपी में बड़े नेताओं का अपमान हुआ है. बीजेपी वन मैन शो, टू मैन आर्मी में बन गई है.'' उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार में मंत्री भी डरे हुए हैं. सारे फैसले पीएमओ से होते हैं.'' शत्रुघ्न ने कहा, ''आज स्थापना दिवस पर मुझे बीजेपी छोड़ने का बहुत दुख है, लेकिन अब सुकून भी है कि मुझे पार्टी से निकालने की धमकियां नहीं मिलेंगी.''

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला कहा. उन्होंने कहा, ''जिस व्यक्ति ने रातों रात नोटबंदी लागू कि उसने किसी की फिक्र नहीं की. दुनिया को दिखाने के लिए अपनी मां को भी लाईन में लगवा दिया. नोटबंदी एक ढकोसला थी.

पटना साहिब से ही चुनाव लड़ सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा सिन्हा ने साफ कर दिया था कि वह पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे. महागठबंधन में सीटों का जो बंटावारा हुआ है उसके तहत पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खातें में गई है. ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि इस सीट से कांग्रेस उन्हें ही टिकट देगी. बिहार में कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी ने रविशंकर प्रसाद को दिया पटना साहिब से टिकट

बता दें कि शत्रुघन सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में पटना साहिब से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों से बागी रुख अख्तियार कर रखा था. पिछले दिनों बीजेपी ने उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज ने पीएम मोदी से पूछे वो सारे सवाल, जिनका हर कोई जानना चाहता था जवाब, देखें पूरा इंटरव्यू

दिल्ली में गठबंधन तय: 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर आम आदमी पार्टी और 3 पर लड़ेगी कांग्रेस- सूत्र

आडवाणी पर राहुल के बयान को लेकर सुषमा ने जताई आपत्ति, कहा- ‘भाषा की मर्यादा बनाए रखें’

लोकसभा चुनाव: वोट डालने वालों को पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी प्रति लीटर 50 पैसे की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget