एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों में 29 अप्रैल और 6 मई को डाले जाएंगे वोट

राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे. यहां पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर चुनाव होगा जबकि 6 मई को 12 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

जयपुर: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है और प्रक्रिया पूरी होने तक अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों और नियुक्ति पर पूरी तरह रोक रहेगी.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को चौथे चरण में और 12 सीटों पर मतदान 6 मई को पांचवें चरण में होगा. इससे पहले चुनाव आयोग ने आज देश में सात चरणों लोकसभा चुनाव की घोषणा की. इसके तहत 17वीं लोकसभा का चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होगा और मतगणना 23 मई को होगी.

आनंद कुमार ने कहा, “घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 12 संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे.” आनंद कुमार ने बताया पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 लोकसभा क्षेत्र में- टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में मतदान होगा.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा. 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

दूसरे चरण की अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी. इस चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 6 मई को मतदान होगा. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा. 18 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में चार अनुसूचित जाति, तीन अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं वहीं 18 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं. लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया और उम्मीदवारों के खर्चे पर नजर रखेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
Rajya Sabha Election 2027: राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget