एक्सप्लोरर

क्या 2019 में राहुल गांधी बीजेपी को हरा पाएंगे ?

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा तो ये भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी देश के फेल हो चुके नेताओं में शामिल हैं.

नई दिल्ली: अपने बहरीन के दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया. ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन इवेंट के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत को दो बातों का खतरा है. पहला खतरा बेरोजगारी और दूसरा विभाजनकारी ताकत है. राहुल गांधी ने नफरत और विभाजनकारी ताकतों को देश के लिए खतरा बताया. उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा नहीं होती. इस पर होती है क्या खाते हैं, क्या बोलते हैं? उन्होंने कहा, ''पत्रकार मारे जाते हैं..दलितों पर अत्याचार होता है..जज संदिग्ध हालत में मृत पाए जाते हैं.'' उन्होंने कहा, ''हम नई कांग्रेस बना रहे हैं और बीजेपी को हराना बड़ी बात नहीं है.'' भारतीय मूल के लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने बहरीन पहुंचे राहुल 2019 में कांग्रेस की जीत का दावा तो करते हैं लगे हाथों बीजेपी पर ये आरोप लगाने से भी नहीं चूकते कि बीजेपी समाज में नफरत भर रही है. बीजेपी पलटवार करते हुए बोली कि नफरत फैलाने का काम कांग्रेस करती है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा तो ये भी कह रहे हैं कि राहुल गांधी देश के फेल हो चुके नेताओं में शामिल हैं. जहां तक हार जीत के आंकड़ों का सवाल है तो - लोकसभा में कांग्रेस के महज 44 सांसद हैं - राज्यसभा में भी कांग्रेस अब सबसे बड़ी पार्टी नहीं रह गई है - राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस गुजरात-हिमाचल हारी है - हिमाचल में तो पार्टी ने अपनी सरकार गंवा दी है - देश में महज 5 राज्यों में कांग्रेस सिमट कर रह गई है कर्नाटक एक मात्र बड़ा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है. लेकिन मई जून में यहां भी वोटिंग होनी है. वैसे राहुल गांधी को यहां भी वापसी की उम्मीद है. इस साल यानी 8 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसी में राहुल गांधी के नेतृत्व की असली परीक्षा है. राहुल पास हुए तो 2019 में प्रदर्शन 2014 की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है. गुजरात के नतीजों के बाद कांग्रेस को लग रहा है कि वो वापसी कर सकती है. लेकिन जिस रफ्तार से कांग्रेस अभी बढ़ रही है उससे तो यही लगता है कि 2019 के लिए मोदी का मैदान अभी साफ है और दूर दूर तक कांग्रेस नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
SIR: 'पुराने वोटर्स को राहत, नए सिरे से रजिस्ट्रेशन', फॉर्म-6 पर EC का स्पष्टीकरण
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
नेहा बोरा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने घेरा, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांप जाएगी रूह
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
'24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चैलेंज दिया है', प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने किया ये सवाल
Embed widget