एक्सप्लोरर

ओडिशा के लोग बीजेडी और कांग्रेस दोनों को नकार देंगे- नरेंद्र मोदी

चुनावी रैलियों को संबोधित करने ओडिशा पहुंचे नरेंद्र मोदी ने राज्य की बीजेडी सरकार और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को राज्य की जनता खारिज कर देगी.

भुवनेश्वरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा के लोग इस महीने होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेडी और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों को हराएंगे. नरेंद्र मोदी ने राज्य में उनकी चुनावी रैलियों के मद्देनजर टि्वटर पोस्ट में कहा, ''ओडिशा के चुनावी परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे. बीजेपी रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी. लोग बीजेडी और कांग्रेस दोनों को नकार देंगे.''

ओडिशा में कालाहांडी जिले के भवानीपटना का मंगलवार को दौरा करने वाले मोदी पश्चिमी क्षेत्र में सुंदरगढ़ और सोनपुर में शनिवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. इस क्षेत्र को ओडिशा में भगवा पार्टी का गढ़ माना जाता है.

मोदी की शनिवार की रैलियों के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रविवार को राज्य का दौरा करेंगे. शाह पोलासरा और बारगढ़ में पार्टी की 'विजय संकल्प समावेश' में शामिल होंगे. बीजेपी सूत्रों के अनुसार, शाह चार लोकसभा सीटों और 28 विधानसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान के लिए प्रचार के आखिरी दिन नौ अप्रैल को फिर से ओडिशा में प्रचार करेंगे.

ओपीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नौ अप्रैल को उनके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के वास्ते दक्षिणी ओडिशा का दौरा करने का कार्यक्रम है. राहुल गांधी नौ अप्रैल को गंजम जिले के दिगापहांडी में एक जनसभा में भी शामिल हो सकते हैं.

ओडिशा में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में होंगे. वोटों कि गिनती 23 मई को होगी.

लोकसभा चुनाव: वोट डालने वालों को पेट्रोल-डीजल खरीदने पर मिलेगी प्रति लीटर 50 पैसे की छूट

चाय पर चर्चा: यूपी के रामपुर में लोगों को मोदी पसंद हैं या राहुल गांधी, या फिर गठबंधन? देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget