एक्सप्लोरर

VIP Candidate: साल 2014 में दी थी कड़ी टक्कर, इस बार फिर अमेठी में स्मृति ईरानी देंगी राहुल गांधी को चुनौती

समृति ईरानी ने साल 2003 में बीजेपी ज्वाइन किया और उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली के चांदनी चौक से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस राजनेता कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ीं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में एक सीट हैं उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट. इस सीट पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एकबार फिर मोदी कैबिनेट में मंत्री स्मृति ईरानी चुनौती बनकर सामने होंगी. स्मृति ने साल 2014 के चुनाव में राहुल को कड़ी टक्कर दी थी हालांकि वह जीत नहीं पाई थी. इस बार वह साल 2014 में जो कमी रह गई थी उसे पूरा करने की कोशिश करेंगी. ऐसे में आइए VIP उम्मीदवार में आइए आज जानते हैं स्मृति ईरानी के बारे में

व्यकितगत जीवन

स्मृति ईरानी दिल्ली में मध्यवर्गीय परिवार में 23 मार्च 1976 को पैदा हुईं. उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं. तीन भाई-बहनों में स्मृति सबसे बड़ी हैं. परिवार की आर्थिक सहायता के लिए स्मृति ने दसवीं कक्षा के बाद ही काम करना शुरू कर दिया था. 1998 में स्मृति ने 'मिस इंडियां' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाईं. इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाने की ठानी. मुंबई में शुरुआती दिनों में स्मृति ने आजीविका चलाने के लिए मैकडॉन्लड्स में भी काम किया. इसके बाद साल 2001 में उनकी शादी जुबिन ईरानी हुई.

शादी के बाद उन्हें एकता कपूर का सीरियल मिला. यही स्मृति के लिए जिंदगी का ट्रनिंग प्वाइंट रहा. सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी से वह घर-गर में तुलसी नाम के किरदार से प्रचलित हो गईं. यह नाटक काफी प्रसिद्ध हुआ और स्मृति ईरानी को इस सीरियल के लिए कई अवॉर्ड मिले. इसके बाद स्मृति राजनीति में आ गईं.

पहली बार साल 2004 में कपिल सिब्बल के खिलाफ लड़ा लोकसभा चुनाव

समृति ईरानी ने साल 2003 में बीजेपी ज्वाइन किया और उन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में दिल्‍ली के चांदनी चौक से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस राजनेता कपिल सिब्‍बल के खिलाफ चुनाव लड़ीं. स्मृति चुवान हार गईं, लेकिन उनको कुछ समय बाद ही बीजेपी की केंद्रिय समिति की एग्जक्यूटिव मेंबर बनाया गया. 2010 में स्मृति ईरानी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और महिला विंग की प्रसिडेंट बनाई गईं. 2011 में स्‍मृति गुजरात राज्‍यसभा के सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं. सितंबर 2011 से वे राज्‍य की कोयला और स्‍टील समिति की सदस्‍य हैं.

2014 में अमेठी में राहुल गांधी को दी चुनौती

स्मृति ईरानी को साल 2014 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ उतारा गया. हालांकि स्मृति लोकसभा चुनाव तो हार गईं लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी चुनौती दी. 2014 लोकसभा इलेक्शन में राहुल गांधी ने अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी को 1.07 लाख वोटों से हराया था. राहुल की यह जीत 2009 के मुकाबले बेहद छोटी थी. 2009 में राहुल 3.70 लाख वोटों के अंतर से जीते थे.

मोदी कैबिनेट में मिले कई महत्वपूर्ण पद

स्मृति ईरानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण पद संभाला है. मोदी मंत्रीमंडल में स्मृति ईरानी को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. वह शिक्षा मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget