एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: आडवाणी का टिकट काटे जाने पर गडकरी ने कहा- 'पीढ़ियां बदलती है, लोग बदलते हैं'

91 वर्षीय बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर नितिन गडकरी ने कहा है कि पार्टी में सभी उनका सम्मान करते हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटे जाने पर कांग्रेस ने चुटकी ली है और बीजेपी पर वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है. वहीं बीजेपी ने कहा है कि समय के अनुसार परिवर्तन होते रहते हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि आडवाणी हम सभी के गुरु और प्रेरणा स्त्रोत हैं.

नागपुर से बीजेपी के उम्मीदवार गडकरी ने कहा, ''आडवाणी हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं. आडवाणी हमारे सीनियर हैं और उनकी काफी उम्र भी हो चुकी है. इसलिए पार्टी ने फैसला लिया. टिकट नहीं मिलने को उनके मान सम्मान से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए. आडवाणी कल भी हमारे नेता थे आज भी हैं. यही हम सभी के मन में सम्मान है.''

उन्होंने कहा, ''अध्यक्ष, संगठन मंत्री सभी ने टिकट को लेकर नेताओं से बात की होगी. उसके बिना फैसला नहीं लिया गया होगा. आडवाणी ने कई चुनाव लड़े हैं. उनकी काफी उम्र हो चुकी है. सभी का आडवाणी के प्रति सम्मान है. यह भी तकाजा होता है कि पीढ़ियां बदलती है, लोग बदलते हैं. और यह परिवर्तन सामान्य है. पार्टी ने बातचीत करने के बाद ही टिकट नहीं दिया होगा.''

आडवाणी का टिकट काटे जाने पर कल कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा था, ''पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को ज़बरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली. जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे? बीजेपी भगाओ, देश बचाओ.''

पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कल 184 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में आडवाणी का नाम नहीं है. आडवाणी गुजरात के गांधीनगर से 1998 से चुनाव लड़ते रहे हैं. इस सीट पर अब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget