एक्सप्लोरर

दिल्ली: चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, हंसराज हंस पर टिप्पणी को लेकर मांगा जवाब

नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीडिया में व्यापक तौर पर ऐसी खबरें आईं थीं कि हंस राज हंस ने इस्लाम धर्म अपना लिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य से उत्तर पश्चिम दिल्ली (सुरक्षित) सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी हंस राज हंस के 2014 में इस्लाम धर्म अपनाने से अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित इस सीट से उनके चुनाव नहीं लड़ सकने का दावा करने पर जवाब मांगा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और आप उम्मीदवार गुगन सिंह के साथ अपने जवाब शनिवार शाम पांच बजे तक सौंपने हैं. एक रिपोर्ट तैयार कर उसे निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंदर गुप्ता और हंस ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से आप नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद अधिकारियों ने केजरीवाल, गौतम और सिंह से जवाब मांगा है. इस सुरक्षित सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हंस राज हंस के खिलाफ आप प्रत्याशी गुगन सिंह मैदान में हैं.

नोटिस पर आप प्रवक्ता का बयान

नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीडिया में व्यापक तौर पर ऐसी खबरें आईं थीं कि हंस राज हंस ने इस्लाम धर्म अपना लिया है.

उन्होंने कहा, ''यह एक साफ कानून है कि इस्लाम धर्म अपनाने के बाद एक व्यक्ति जाति आधारित आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता. इस्लाम किसी जाति व्यवस्था को नहीं मानता, इसलिये हंसराज हंस उस सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते जो अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हो. यह सिर्फ व्यक्तिगत हेरफेर ही नहीं बल्कि अनुसूचित जाति समुदाय को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करना भी है.''

क्या कहा था केजरीवाल ने?

आप के संयोजक केजरीवाल ने गुरुवार को एक ट्वीट में दावा किया था कि हंस को अंतत: चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया जाएगा और उत्तर पश्चिम दिल्ली के मतदाताओं से अनुरोध किया था कि उन पर अपना वोट मत बर्बाद न करें.

गौतम ने उसी दिन संवाददाता सम्मेलन में खबरों का हवाला देते हुए दावा किया था कि हंस ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और बीजेपी नेता ने यह जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी है.

हंस ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया था और कहा कि अगर उन्होंने अपना धर्म बदला होता तो उनके परिवार वाले उन्हें छोड़ देते. उत्तर पश्चिम सीट से कांग्रेस ने राजेश लिलोठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है.

EC ने दो और भाषणों पर पीएम मोदी को दी क्लीनचिट, अब तक पांच मामलों में दे चुका है राहत

आतंकवाद पर लगाम लगाने में कौन सरकार ज्यादा बेहतर - UPA या NDA? देखिए क्या कहते हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget