केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को 'कब्र' वाले बयान के लिए चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने गिरिराज सिंह की 24 अप्रैल की रैली पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देने के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह को उनके साम्प्रदायिक बयानों के लिए रविवार को चेतावनी दी. चुनाव आयोग ने उनके बयान की निंदा करते हुए उन्हें आचार संहिता लागू रहने के दौरान अपने बयानों के लेकर सावधान रहने को कहा.
चुनाव प्रचार में न हो धर्म के नाम का इस्तेमाल- आयोग
चुनाव आयोग ने कहा कि सिंह ने आचार संहिता के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया, जिसमें कहा गया है कि प्रचार के दौरान दिये जाने वाले बयानों में धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
बिहार में बेगूसराय जिला प्रशासन ने गिरिराज सिंह की 24 अप्रैल की रैली पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देकर चुनाव आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन करने के लिए 25 अप्रैल को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. गिरिराज की उस रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे.
गिरिराज सिंह ने क्या बयान दिया था?
गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "जो वंदेमातरम नहीं कह सकते या मातृभूमि का सम्मान नहीं कर सकते, देश उन्हें कभी माफ नही करेगा. मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन आपको तीन हाथ जगह की जरूरत होती है."
साल 2014 के चुनाव में सांप्रदायिक बयानों के चलते बिहार और झारखंड में उनके प्रचार करने पर रोक लगा दी गई थी.
यह भी पढ़ें-
कांग्रेस नेता खड़गे बोले- अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें लाई तो क्या मोदी फांसी लगाएंगे?
BJP नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कहा औरंगजेब, सिद्धू से पूछा- ‘अंग्रेज की औलाद हो या कांग्रेस की’
यूपी: भदोही की कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका के बुरे बर्ताव के चलते इस्तीफा दिया, बीजेपी ने कसा तंज
MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब


















