एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में हिंसा से बाधित हुआ मतदान, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो पर FIR का आदेश

सुप्रियो का एक बूथ के अंदर मतदान अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया. चुनाव आयोग ने आसनसोल के बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मतदान के पहले कुछ घंटों में हिंसा हुई, जहां चौथे चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है. वरिष्ठ चुनाव अधिकारी के अनुसार, बीरभूम सीट के नानूर, रामपुरहाट, नलहाटी और सिउरी इलाकों में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए.

निर्वाचन क्षेत्र के दुबराजपुर इलाके में, मतदाताओं ने केंद्रीय बलों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की, जब उन्हें मोबाइल फोन के साथ बूथों में प्रवेश करने से रोक दिया गया. अधिकारी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद बूथों पर मतदान ठप हो गया. उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय को वर्द्धमान पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के जेमुआ और बाराबनी क्षेत्रों से हिंसा की खबरें भी मिली हैं. उन्होंने बताया, ''बाराबनी में, एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के वाहन में कथित तौर पर तोड़-फोड़ की, जबकि जेमुआ में उपद्रवियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद एक मतदान केंद्र से मतदाता भाग गए.''

खबरों के अनुसार, सुप्रियो का एक बूथ के अंदर मतदान अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा, ''पहले दो घंटों में मतदान शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, उसके बाद झड़पों की खबरें सामने आने लगीं. हमने इनमें से प्रत्येक जगह से रिपोर्ट मांगी है. हमारे अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं.''

चुनाव आयोग ने बाबुल सुप्रियो के खिलाफ FIR के आदेश दिए चुनाव आयोग ने आसनसोल के बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है. बाबुल पर बाराबनी में बूथ के अंदर पीठासीन अधिकारी को धमकी देने का आरोप है.

राज्य के आठ निर्वाचन क्षेत्रों- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट (सुरक्षित), वर्द्धमान पूर्व (सुरक्षित), वर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (सुरक्षित) और बीरभूम में कुल 1,34,56,491 मतदाता सोमवार को 68 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

खिचड़ी सरकार चाहता है 'मिशन महामिलावट', कांग्रेस के हाथों में रहेगी डोर- पीएम मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget