एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: आज डिंपल यादव कन्नौज से तो गिरिराज सिंह बेगूसराय से भरेंगे पर्चा

लोकसभा 2019 के लिए आज कई बड़े राजनेता नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. आज एक तरफ जहां कन्नौज लोकसभा सीट से डिंपल यादव तो वहीं बेगूसराय से गिरिराज सिंह नामांकन दाखिल करेंगे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज कई महारथी नामांकन पर्चा भरेंगे. पर्चा भरने वालों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव शामिल हैं. डिंपल यूपी के कन्नौज सीट से पर्चा भरेंगी. वहीं आज बिहार के बेगुसराय सीट से गिरिराज सिंह नामांकन दाखिल करेंगे. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और मध्यप्रदेश के मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपना नामांकन दर्ज करेंगे.

कन्नौज से डिंपल यादव भरेंगी पर्चा

इत्र नगरी कन्नौज में इन दिनों सियासी हवाएं तेज हो गई हैं. 2019 लोकसभा के लोकसभा चुनाव लिए डिंपल यादव 6 अप्रैल को नामांकन भरेंगी. डिंपल यादव जब नामांकन करने कन्नौज जांएगी तो उनके साथ अखिलेश यादव और परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे. अभी इस बात पर संशय बना हुआ है कि मुलायम सिंह मौजूद रहेंगे या नहीं.

कन्नौज समाजवादी पार्टी का गढ़ हैऔर  बीते 23 वर्षो से यहां सपा का एकक्षत्र राज रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने सन 1996 कन्नौज लोकसभा सीट जीती थी. बीजेपी के चन्द्रभूषण सिंह सांसद बने थे. 23 साल बीत जाने के बाद किसी भी दल ने कन्नौज में जीत का स्वाद नहीं चखा है. कन्नौज संसदीय सीट पर सपा से डिम्पल यादव और बीजेपी के सुब्रत पाठक के बीच लड़ाई है. 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिम्पल यादव और सुब्रत पाठक आमने सामने थे. लेकिन जीत डिम्पल यादव की हुई थी.

सपा के वरिष्ठ नेता मजहरुल हक उर्फ़ मुन्ना दरोगा के मुताबिक कन्नौज समाजवादियों का गढ़ है. डिम्पल यादव कन्नौज की बहु हैं और पूरे कन्नौज की जनता डिम्पल यादव के साथ है. उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी उन्हें करनी पड़ती है जिन्हें हार का डर होता है और सिर्फ चुनाव के वक्त ही दस्तक देते हैं. लेकिन समाजवादी तो हर वक्त क्षेत्र की जानता के बीच में रहते हैं. उन्होंने कहा 2014 में जो मोदी हवा चली थी अब वो हवा निकल गई है. उन्होंने दावा किया कि डिम्पल यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव बड़े अंतर से जीत रही हैं.

बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह भरेंगे पर्चा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और नवादा सांसद गिरिराज सिंह 6 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे. पार्टी नेतृत्व की ओर से मान मनौवल के बाद गिरिराज सिंह माने हैं और बेगूसराय से चुनाव लड़ने के लिए हां किया है. बता दें कि एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद नवादा सीट एलजेपी के खाते में चली गई. जिसके बाद पार्टी ने गिरिराज सिंह को बेगूसराय भेजा. गिरिराज सिंह साल 2014 में नवादा से जीतकर लोकसभा पुहंचे थे. इस बार वहां से एलजेपी के टिकट पर चंदन सिंह खड़े हैं. चंदन सिंह 'बाहूबली' सुरजभान सिंह के भाई हैं. बता दें कि राज्य में सभी सात चरणों में मतदान है. बेगूसराय सीट पर चौथे चरण में मतदान 29 अप्रैल को होगा. नतीजे 23 मई को आएंगे.

मध्य प्रदेश के मण्डला संसदीय क्षेत्र से फग्गन सिंह कुलस्ते

इन दोनों के अलावा फग्गन सिंह कुलस्ते भी आज अपना नामांकन भरेंगे. बताया जा रहा है कि नामांकन रैली में मण्डला संसदीय क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष-पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहेंगे.

भागीरथ चौधरी अजमेर से भरेंगे पर्चा अजमेर स्थित विजय लक्ष्मी पार्क मे बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की नामांकन सभा होगी. वह अजमेर से नामांकन भरेंगे.

यह भी पढ़ें- PM MODI on ABP: 2019 में पूर्ण बहुमत की उम्मीद से लेकर राम मंदिर तक, पीएम मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें UPSC Civil Services Exam 2018 Result :राजस्थान के कनिष्क कटारिया बने टॉपर, महिलाओं में सृष्टि जयंत देशमुख का पहला स्थान UPSC 2018: महिलाओं में सृष्टि देशमुख बनीं टॉपर, बचपन से बनना चाहती थीं कलेक्टर, इन सफल कैंडिडेट्स से जानें उनकी कहानी गुजरात के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, विवेक ओबेरॉय का नाम शामिल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget