एक्सप्लोरर

दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना पर बोले राहुल गांधी- पार्टी जल्द फैसला करेगी

राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है और हमेशा रहेगी. बहरहाल, उन्होंने किसी और भी सीट से चुनाव लड़ने से मना नहीं किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को खारिज नहीं करते हुए कहा है कि अतीत में पार्टी के कई नेताओं ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है और उनके विषय में पार्टी जल्द फैसला करेगी. हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेठी हमेशा उनकी कर्मभूमि बनी रहेगी. प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की पार्टी नेताओं की मांग पर गांधी ने कहा कि यह फैसला उन्हें करना है कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं.

दरअसल, प्रियंका ने चुनाव लड़ने से जुड़े कार्यकर्ता के आग्रह के जवाब में गुरुवार को कहा कि वह वाराणसी से चुनाव क्यों नहीं लड़ें? इस बयान के बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है और हमेशा रहेगी. बहरहाल, उन्होंने किसी और भी सीट से चुनाव लड़ने से मना नहीं किया.

राहुल ने कहा, ''अमेठी मेरी कर्मभूमि है और हमेशा रहेगी. कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो प्रेम, स्नेह और भावनाएं प्रकट की हैं उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं.'' गांधी ने कहा, ''अतीत में भी कांग्रेस और दूसरी पार्टी के कई नेताओं ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है. इस विषय पर कांग्रेस पार्टी जल्द से जल्द फैसला लेगी.''

पिछले लोकसभा चुनाव में गांधी ने अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था. प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''जहां तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो यह फैसला उन्हें करना है कि वह लड़ेंगी या नहीं लड़ेंगी.'' गांधी ने कहा कि नौजवान और अनुभवी दोनों तरह के उम्मीदवारों को उतारा गया है क्योंकि कांग्रेस को दोनों की जरूरत है. पार्टी अब तक 300 से अधिक उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.

गौरतलब है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वायनाड़ सीट से गांधी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. कर्नाटक इकाई ने भी राज्य से उन्हें चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. अतीत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक की बेल्लारी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कर्नाटक की ही चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ी थीं.

लोकसभा चुनाव: इंदौर से सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता बरकरार, अटकलें जारी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget