PM मोदी को कमलनाथ के मंत्री ने बताया देशद्रोही, कहा- ‘सेना पर पत्थर फेंकने वाली महबूबा को बनाया CM’
सज्जन सिंह ने कहा कि जिस दल के लोग हमारी सेना पर पत्थर फेंकते हैं. नरेंद्र मोदी ने उसी दल की चीफ मेहबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बना दिया.

सीहोर: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता और कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशद्रोही कहा है. सज्जन सिंह ने सीहोर जिले के आष्टा में कांग्रेस उम्मीदवार और पद्मश्री से सम्मानित प्रहलाद टिपानिया के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.
महबूबा से BJP के गठबंधन को लेकर सज्जन ने दिया बयान
दरअसल सज्जन सिंह सभा में जम्मू-कश्मीर में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से बीजेपी के गठबंधन पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, ‘’जिस दल के लोग हमारी सेना पर पत्थर फेंकते हैं. नरेंद्र मोदी ने उसी दल की चीफ मेहबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बना दिया. इसलिए मैंने नरेंद मोदी को देशद्रोही की संज्ञा दी है.’’
बालाकोट एयर स्ट्राइक के नाम पर वोटरों से पीएम मोदी की अपील, चुनाव आयोग पहुंचा CPM
सज्जन सिंह ने आगे कहा, ‘’ना अच्छे दिन आए और ना खातों में 15 लाख आए. इस मोदी सरकार ने ना राम मंदिर बनाया और ना जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का अपना वादा पूरा किया.’’
पीएम मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नारे पर भी बरसे
इतना ही नहीं सज्जन सिंह ने पीएम मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ वाले बयान पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ‘’मोदी तू क्या तेरा बाप भी आ जाए तो कोंग्रेस मुक्त भारत नहीं कर सकता.’’
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान के पीएम इमरान बोले- ‘BJP की सरकार आई तो शांति वार्ता के लिए अच्छा, कश्मीर मुद्दे का हल भी संभव’आज अमेठी से नामांकन भरेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रोड शो भी करेंगे
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में RSS नेता की हत्या से तनाव, कर्फ्यू लगा, इंटरनेट सेवाएं भी बंद
दंतेवाड़ा हमले में बड़ा खुलासा, सुरक्षा वापस भेजने के बाद प्रचार पर निकले थे विधायक मंडावी
वीडियो देखें-













