एक्सप्लोरर

मायावती की पार्टी BSP के खाते में है 670 करोड़ रुपए, रेस में कहीं नहीं ठहरती BJP और कांग्रेस

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच हम आपको यहां बता रहे हैं कि देश में कौन सी पार्टी के पास कितना पैसा उनके बैंक खाते में जमा है. चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसपी के बैंक खाते में सबसे अधिक 670 करोड़ रुपए जमा हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी परवान चढ़ रही है. सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं और इसमें तमाम आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि देश की कौन सी पार्टी के पास सबसे अधिक बैंक बैलेंस है. चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पास देश में किसी भी अन्य दलों की तुलान में बैंक खाते में सबसे ज्यादा पैसा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक मायावती की पार्टी के अलग-अलग बैंक खातों में 670 करोड़ रुपए जमा हैं.

पैसों के मामले में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी (एसपी) है. अखिलेश यादव की पार्टी के पास 471 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस है. यहां ये दिलचस्प ये है कि पैसों के मामले में देश की दो बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस, बीएसपी-एसपी के काफी पीछे है. कांग्रेस के पास 196 करोड़ का बैंक बैलेंस है जबकि सत्तापार्टी बीजेपी के पास 82 करोड़ का बैंक बैलेंस है. अन्य दलों में चन्द्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के पास 107 करोड़, सीपीएम के पास 3 करोड़ और आम आदमी पार्टी के पास 3 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस है.

सत्तापार्टी बीजेपी के पास एसपी, बीएसपी और कांग्रेस की तुलना में काफी कम बैंक बैलेंस है जबकि पार्टी को साल 2017-18 में 1027 करोड़ रुपए का चंदा मिला. इसके पीछे की बड़ी वजह चुनाव प्रचार पर बीजेपी का अत्यधिक खर्च माना जा रहा है.

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में बीएसपी की आमदनी 174 करोड़ रुपए से घटकर 52 करोड़ हो गई. कांग्रेस पार्टी की साल 2016-17 में आमदनी 225 करोड़ की रही थी. साल 2017-18 के इनकम की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग की नहीं सौंपी है. सीपीएम की आमदनी इस दौरान 100 करोड़ रुपए रही है. आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टियों को मिले कुल चंदे में स्वैच्छिक दान की हिस्सेदारी 87 फीसदी है.

यही भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना का दावा: बीजेपी MLA ने कॉपी किया हमारा गाना, राजा सिंह ने दी सफाई वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान आज, चौथे नंबर के लिए हो रही माथापच्ची यूपी में आज से कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी शुरुआत, राहुल भी रहेंगे मौजूद देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget