एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: आपके राज्य में किस तारीख को पड़ेंगे वोट, यहां जानें

वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है. बड़ी बात यह है कि सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश, 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल और 40 सीटों वाले बिहार में सभी सातों चरणों में वोट डाले जाएंगे.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया, इसी के साथ सबसे बड़े सियासी समर का औपचारिक आगाज हो गया. लोकसभा चुनाव सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे. वहीं गुरुवार 23 मई को नतीजों का एलान किया जाएगा. बता दें कि आगले 74 दिनों तक देश भर में आचार संहिता लगी रहेगी. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है. बड़ी बात यह है कि सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश, 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल और 40 सीटों वाले बिहार में सभी सातों चरणों में वोट डाले जाएंगे.

Lok Sabha Election 2019: जानिए- सातों चरण के नामांकन से लेकर वोटिंग तक की सारी जरूरी जानकारी

किस चरण में किस राज्य में कितने चरणों में होगा चुनाव

उत्तर प्रदेश- सभी सात चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे. बिहार- सभी सात चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल- सभी सात चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

Lok Sabha Election 2019: जानिए- चुनाव के एलान के साथ ही कैसे सरकार के हाथ बंध गए हैं

इन तीन राज्यों के अलावा-

दिल्ली और हरियाणा में 12 मई यानी सिर्फ एक चरण में वोटिंग होगी. पंजाब में 19 मई यानी सिर्फ एक चरण में ही वोटिंग होगी. कर्नाटक में 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे. गुजरात में 23 मई यानी सिर्फ एक चरण में ही वोटिंग होगी. महाराष्ट्र में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होंगे. मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को चार चरणों में चुनाव होंगे. राजस्थान में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव होंगे. छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होंगे. झारखंड में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को चार चरणों में चुनाव होंगे. ओडिशा में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को चार चरणों में चुनाव होंगे. असम में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होंगे. जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को चार चरणों में चुनाव होंगे. त्रिपुरा और मणिपुर में 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होंगे.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

23 अप्रैल को एक चरण में इन राज्यों में चुनाव दादर एंड नागर हवेली. दमन और दीव, केरला और गोवा में एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

11 अप्रैल को एक चरण में इन राज्यों में चुनाव अंडामान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, लक्ष्यद्वीप, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में एक ही चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 18 अप्रैल को एक चरण में इन राज्यों में चुनाव पांडिचेरी और तमिलनाडु में एक ही चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 19 मई को एक चरण में इन राज्यों में चुनाव हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, में एक ही चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

किस-किस चरण में कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट?

पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण में 23 अप्रैल को 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चौथे चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पांचवे चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. छठे चरण में 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. सातवें चरण में 19 मई को 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget