एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: 'पहली कैबिनेट में...' राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत के साथ ही कर दिया एलान

Karnataka Assembly Elections Result 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए वोटों को गिनती जारी है और रुझानों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है. राहुल गांधी ने कहा है कि पहली कैबिनेट में 5 वादों को पूरा करेंगे.

Rahul Gandhi On Karnataka Election Result: कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस की बंपर जीत पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है. कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे.

दोपहर के ढाई बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 224 सीटों में से कांग्रेस 137 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 62 सीटों पर आगे है. जेडीएस 21 सीटों पर आगे है. राज्य में किसी भी एक दल को सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है.

जानिए क्या थे वो पांच वादे-

सभी नागरिकों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली

घर की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपये

पूरे कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री.

ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को तीन हजार रुपये प्रति महीना और 1500 रुपये डिप्लोमा होल्डर बेरोजगारों को दिए जाएंगे.

बीपीएल परिवारों को हर महीने 10 किलो चावल प्रति व्यक्ति.

वहीं, मल्लिकाजुन खरगे ने कहा, ''यह वास्तव में कर्नाटक के लोगों की जीत है. उन्होंने अपने प्रगतिशील भविष्य, अपने कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए मतदान किया है.  हाथ जोड़कर, हम पर विश्वास करने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं. कांग्रेस पार्टी 5 गारंटियों को लागू करेगी. जय कर्नाटक! जय हिन्द!''

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दावा किया कि लोग खुद खड़े हुए और हमारा समर्थन किया. उन्होंने बीजेपी के खराब प्रशासन का खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए वोट किया. यह दिखाता है कि कर्नाटक के मतदाता जाग गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के प्रचार करने  और बाहुबल का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद लोगों ने एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी का पहला बयान, 'मोहब्बत की दुकानें खुली हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget