एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'आप प्रधानमंत्री हैं, रोइए मत!', पीएम मोदी के वार पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की '91 बार गालियां' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है.

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव प्रचार चल रहा है. अगले हफ्ते होने वाले मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए विपक्षी नेताओं पर वार-पलटवार कर रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गालियों वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो हमेशा रोते ही रहते हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “आप प्रधानमंत्री हैं रोइए मत, सवालों का जवाब दीजिए.” दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के लोगों ने उन्हें 91 बार गालियां दीं. इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वो कहते हैं कि मैं पिछड़ा हूं और मुझे 91 बार गालियां दी हैं. ये कोई कहने वाली बात है क्या? आप प्रधानमंत्री हैं रोइए मत. आप सवाल का जवाब दीजिए. उसके बजाय तो हमेशा रोते ही रहे हैं.”

56 इंच की छाती को लेकर भी साधा निशाना

कर्नाटक में जनता को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “वो कहते हैं कि मेरी छाती 56 इंच की है, तुम्हारी इस छाती का हमें क्या करना. हमको खाने के लिए अनाज होना चाहिए, पहनने के लिए कपड़े होने चाहिए, रहने के लिए सिर पर छत होनी चाहिए. हमें ये सभी चीजें चाहिए. तुम्हारी छाती देखकर कौन सा काम होने वाला है. छाती दिखाने की इतनी ही ख्वाहिश है तो किसी टेलर को बुला लो और छाती का माप ले लो.”

‘हिम्मत से काम लीजिए मोदी जी’

उन्होंने आगे कहा, “हम तो कभी नहीं कहते कि राजा महाराजा के बेटे हैं. मैं तो हमेशा बोलता हूं कि मैं एक मजदूर का बेटा हूं. मैंने कभी किसी का फ्री का नहीं खाया और न मेरे पिताजी ने खिलाया. मेरे पिताजी ने खिलाया तो मेहनत के पैसे से खिलाया और जो अन्याय करते हैं उनके खिलाफ लड़ना भी सिखाया. आप रोते ही रहते हैं. आपके पीछे तो आरएसएस, बीजेपी और 40 प्रतिशत वाले लोग हैं. हिम्मत से काम लो.”

‘एक फंक्शन में जैकेट पहनते हैं’

खरगे सिर्फ यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, “वो हर रोज एक नई जैकेट पहनते हैं. एक फंक्शन में एक जैकेट चाहिए और ऊपर से कहते हैं कि मैं बड़ा गरीब आदमी हूं, मुझे सभी गालियां देते हैं. मैं पिछड़ा आदमी हूं. तो हम क्या आगे वाले हैं क्या? हम तो और पिछड़े वाले हैं. हमें तो बाबा साहेब आंबेडकर ने अधिकार दे दिए तो सम्मान से जी रहे हैं, नहीं तो आप लोग तो जीने भी नहीं देते.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: ‘वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए...’ अंकोला की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget