एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए...’ अंकोला की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

PM Modi Rally In Ankola: एक हफ्ते बाद यानि 10 मई को कर्नाटक में मतदान होना है. इसके नतीजे 13 मई को आने हैं. उससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास में लगी हुई हैं. इसी क्रम में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला में चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, “विपक्ष सिर्फ गाली पॉलिटिक्स जानता है. वो हमें हरा नहीं सकते, इसलिए गालियां देते हैं. कर्नाटक के लोग गाली की राजनीति को खारिज करते हैं और सभी मतदाता मुझे गाली देने के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएंगे. हमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाना है. इसके लिए आपको बीजेपी को वोट करना होगा.”

‘कांग्रेस जन विश्वास खो चुकी है’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने अपने दशकों के कुशासन के चलते जन विश्वास खो दिया है. इसलिए, झूठे आरोप और झूठी गारंटी देती है. अब यही एकमात्र सहारा बचा है. कांग्रेस आज भी कर्नाटक की हर योजना में 80 प्रतिशत कमीशन खाने को तैयार बैठी है.” वहीं उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “4 करोड़ 20 लाख नकली नामों को उन्होंने (कांग्रेस) ने राशन दिया. 4 करोड़ नकली नामों को गैस की सब्सिडी दी, 1 करोड़ नकली नामों को महिला कल्याण के नाम पर पैसा भेजा. 30 लाख नकली विद्यार्थियों को छात्रवृति भेजी जा रही थी.”

‘आदिवासियों हक खा गई कांग्रेस’

आदिवासियों की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोटबैंक के तौर पर उपयोग किया और आदिवासियों को सुविधाओं से वंचित रखा. कांग्रेस ने अपनी सरकारों के दौरान आदिवासी नेतृत्व को भी आगे नहीं आने दिया. यही कारण है कि आज पूरे देश में आदिवासी समाज कांग्रेस को सबक सिखाने का संकल्प कर के बैठा है.” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस ने देश के कोने-कोने में करीब 10 करोड़ नकली नाम सरकारी कागजों में डलवा दिए थे. इनको मिलने वाले पैसे कहां जाते होंगे? ये पैसा जा रहा था कांग्रेस के टॉप से बॉटम तक बैठे भ्रष्ट नेताओं की जेब में.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की आने वाली जनसभाओं का क्या है मेगा प्लान? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget