एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: कर्नाटक में BJP की हार के बाद इस नेता का दावा- अब मोदी मैजिक खत्म हुआ...

नंदकुमार साय ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर बता दिया है कि अब लोग धर्म, जाति, संप्रदाय और हिंसा के चक्कर में नहीं पड़ने वाले हैं. पीएम मोदी का मैजिक अब खत्म हो चुका है.

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार का असर छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में भी दिखाई दे रहा है. दोनों ही राजनीतिक पार्टियां का एक-दूसरे पर हमला जारी है. राज्य में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. साय ने कहा कि मोदी का मैजिक खत्म हो चुका है. देश की जनता जागरुक हो चुकी है. हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई है. जिससे साबित हो गया कि बीजेपी की दाल अब नहीं गलने वाली है.

श्रीराम और बजरंग बली के सहारे नहीं पार होगी बीजेपी की नैया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर नंदकुमार साय ने कहा कि धर्म-कर्म, नाटक-नौटंकी अब नहीं चलेगी. जो धरातल पर रहेगा, अब वही जीतेगा. कर्नाटक में कांग्रेस का ये अभूतपूर्व प्रदर्शन है, ये ऐतिहासिक जीत है. कांग्रेस सहज सरल पार्टी है, साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जीत की शुरुआत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि श्रीराम और बजरंग बली के सहारे अब बीजेपी की नैया पार नहीं होने वाली है. मोदी जी का बजरंगबली मुद्दा उठाना गलत था. कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की जय के खूब जयकारे लगाए थे, ये जनता जनार्दन को पसंद नही आया. वह अब इसके बहकावे में नहीं आने वाली है.

छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार 
नंदकुमार साय ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर बता दिया है कि जनता विकास चाहती है और वह विकास के लिए ही वोट देती है. अब लोग धर्म, जाति, संप्रदाय और हिंसा के चक्कर में नहीं पड़ने वाले हैं. पीएम मोदी का मैजिक अब खत्म हो चुका है. उन्होंने दावे के साथ कहा कि कर्नाटक की तरह ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी. कर्नाटक के चुनाव परिणाम ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी ने जमकर मेहनत की थी. लेकिन, जनता को कांग्रेस की सरलता और सहजता पसंद आई. कांग्रेस अब और मजबूत हो रही है.

बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए साय
नंदुकमार साय ने हाल में ही बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा है. उन्होंने दावे से कहा की मैं किसी बीजेपी नेता से नहीं कह रहा कि कांग्रेस में आओ. लेकिन, कुछ लोग इस बारे में मुझसे फोन पर बात करते हैं. संभावना है आने वाले दिनों में कुछ बीजेपी के नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Results: कर्नाटक में 9 विधानसभा क्षेत्रों में CM योगी ने किया था प्रचार, जानिए क्या रहे वहां के नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget