एक्सप्लोरर

Karnataka Election: राहुल गांधी के 'सत्यमेव जयते' की बदली तारीख, इसी दिन पीएम मोदी भी पहुंचेंगे कर्नाटक

Karnataka Election: राहुल गांधी उसी कोलार से सत्यमेव जयते कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं जहां पर उन्होंने मोदी सरनेम वाला बयान दिया था. इसी बयान पर उन्हें सजा सुनाई गई है.

Karnataka Assembly Election 2023: चुनावी राज्य कर्नाटक में 9 अप्रैल को दो महाबली आमने-सामने होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-कार्यक्रमों के लिए राज्य में पहुंचने वाले हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सत्यमेव जयते कार्यक्रम टालकर 9 अप्रैल को कर दिया गया है. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

हाल ही में लोकसभा से अयोग्य करार दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 5 अप्रैल को कोलार में सत्यमेव जयते कार्यक्रम होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया है. अब इस कार्यक्रम को 9 अप्रैल को कर दिया गया है. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के लिए गोल्डन जुबली सेलीब्रेशन को लॉन्च करने के लिए मैसूर में मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस ने जानबूझकर चुनी 9 अप्रैल की तारीख

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 9 अप्रैल की तारीख इसलिए ही चुनी है, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मैसूर में रहेंगे. बता दें, चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. राज्य में 10 मई को एक ही चरण में मतदान होना है. चुनाव परिणाम 13 मई को जारी होंगे.

पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कोलार में संवाददाताओं से कहा, "अदालत द्वारा भाषण के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य कर दिया गया. इसी वजह से पार्टी ने कोलार से संविधान को बचाने के लिए अपनी लड़ाई शुरू करने का फैसला किया है." उन्होंने आगे कहा कि भारत में जो हो रहा है उसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह अभी भी एक लोकतांत्रिक देश है.

कोलार में ही दिया था मोदी सरनेम वाला बयान

रोचक बात ये है कि कोलार ही वो जगह है, जहां पर 2019 के चुनाव अभियान के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाला बयान दिया था. यहां दिए बयान को लेकर ही गुजरात की सूरत कोर्ट में राहुल गांधी के ऊपर आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया गया था, जिसमें अदालत ने कांग्रेस नेता को दोषी मानते हुए दो साल की सजा सुनाई थी. हालांकि, उन्हें उसी दिन जमानत सुनाई गई थी. 

सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद 24 मार्च को ही राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दे दिया गया. लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिस के माध्यम से ये जानकारी दी. 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुना गया था.

यह भी पढ़ें

'कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी ममता', रामनवमी पर हिंसा के बाद बोलीं स्मृति ईरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget