एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में किस विधायक की है सबसे कम संपत्ति, पूरी लिस्ट यहां देखिए

Karnataka Elections: कर्नाटक में अमीर राजनेताओं के बढ़ते प्रभाव के बावजूद, अभी भी ऐसे कई विधायक हैं जिनके पास अधिक संपत्ति नहीं है.

Karnataka Poorest MLA Lists: कर्नाटक विधानसभा चुनाव इसी साल मई-जून में हो सकते हैं. इस विधानसभा चुनाव के लिए सूबे में अभी से ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हलांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी तक चुनाव के कार्यकाल की धोषणा नही की गई है. लोकतांत्रिक सुधार के लिए एसोसिएशन (ADR) के रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों के चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में पूरी संपत्ति का ब्योरा सौंपी गई थी. जिसमें, ऐसे कई हाई-प्रोफाइल विधायक हैं जिनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. तो वहीं ऐसे भी विधायक हैं जिनके पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नही है. आइये जानते हैं कि कर्नाटक के सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की सूची में कौन-कौन से राजनेता शामिल हैं.

"गरीब" विधायकों के पास बहुत कम अवसर
कर्नाटक में अमीर राजनेताओं के बढ़ते प्रभाव के बावजूद, अभी भी ऐसे विधायक हैं जिनके पास कोई महत्वपूर्ण संपत्ति नहीं है. जब चुनाव प्रचार की बात आती है तो इन विधायकों के पास बहुत कम अवसर होते हैं, क्योंकि उनके पास इन राजनेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते हैं. हालांकि फिर भी ये नेता चुनाव जीतने में सफल रहे हैं.

यहां कर्नाटक के 10 सबसे गरीब विधायक की सूची दी गई है

1- हर्षवर्धन बी, जो मैसूर जनपद के नंजनगुड निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति मात्र 22 लाख+ है.

2- एस ए रामदास, जो मैसूर जनपद के कृष्णराजा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 39 लाख के करीब है.

3- सौम्या आर, जो बीबीएमपी (दक्षिण) जनपद के जयनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 54 लाख+ है.

4- ए एस रवींद्र, जो मंड्या जनपद के श्रीरंगपट्टन निर्वाचन क्षेत्र से जेडी(एस) के विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 68 लाख है.

5- एन महेश, जो चामराजनगर जनपद के कोल्लेगल निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 75 लाख+ है.

6- डॉ. अविनाश उमेश जाधव, जो गुलबर्गा जनपद के चिंचोली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 77 लाख+ है.

7- अश्विन कुमार.एम, जो मैसूर जनपद के टी. नरसीपुर निर्वाचन क्षेत्र से जेडी(एस) के विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 88 लाख+ है.

8- संजीव मतंदूर, जो दक्षिण कन्नड़ जनपद के पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 89 लाख के करीब है.

9- यशवंतरायगौड़ा पाटिल, जो बीजापुर जनपद के इंडी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 90 लाख है.

10- अरुणकुमार गुट्टूर, जो हावेरी जनपद के रानीबेन्नूर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 93 लाख है.

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में वर्तमान विधायको की औसतन संपत्ति 29.85 करोड़ है. जबकि अगर हम सबसे अमीर 10 विधायकों के संपत्ति को मिलाते हैं तो ये करीब 5000 करोड़ से भी अधिक हो जाएगी. अगर इस लिहाज से 10 सबसे गरीब विधायकों की कुल संपत्ति की बात करें तो ये मात्र 700 करोड़ के करीब है. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Poll: कर्नाटक के सबसे अमीर विधायकों के नाम यहां देखें, एक की तो कुल संपत्ति 840 करोड़ से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget