एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: BJP ने 'माइनिंग माफिया' जनार्दन रेड्डी के भाई को दिया टिकट, कांग्रेस ने कसे तंज

Karnataka Election 2018: जी जनार्दन रेड्डी पूर्व की येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और कभी राज्य में बीजेपी के स्टार कैंपनेर माने जाते थे. हालांकि 2011 में माइनिंग घोटाले का आरोप लगने के बाद उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर 'माइनिंग माफिया' रेड्डी ब्रदर्स पर विश्वास जताया है. बीजेपी ने जी जनार्दन रेड्डी के छोटे भाई सोमशेखर रेड्डी को बेल्लारी सिटी से मैदान में उतारा है. जिसके बाद से कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हमलावर है.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा, ''ब्रेकिंग! अमित शाह द्वारा येदियुरप्पा सरकार को 'सबसे ज्यादा भ्रष्ट' बताना कर्नाटक में सच साबित हो रहा है. जनार्दन रेड्डी के भाई सोमशेखर रेड्डी को बीजेपी ने दिया टिकट! बीएसवाई भूमि घोटाला में आरोपी कृष्णया शेट्टी को बीजेपी ने दिया टिकट.''

कर्नाटक में बीजेपी कांग्रेस को हराकर एक बार फिर सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए है. ऐसे में दागियों को टिकट देना उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाया है. भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद येदियुरप्पा 2012 में बीजेपी से अलग हो गये थे और 2013 के चुनावों से पहले केजेपी का गठन किया था.

आपको बता दें कि जी जनार्दन रेड्डी पूर्व की येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और कभी राज्य में बीजेपी के स्टार कैंपनेर माने जाते थे. हालांकि 2011 में माइनिंग घोटाले का आरोप लगने के बाद उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था. सोमशेखर रेड्डी पर भी कथित तौर पर आरोप है कि उन्होंने जनार्दन रेड्डी को जमानत दिलाने के लिए जज को रुपये दिये. इस मामले में सोमशेखर रेड्डी को जमानत मिल चुकी है.

वहीं जी जनार्दन रेड्डी अवैध माइनिंग के मामले में तीन साल जेल काट चुके हैं. 2016 में जनार्दन रेड्डी उस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने नोटबंदी के ठीक बाद बेटी की शादी में करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किये थे. पांच दिनों तक चलने वाले इस शादी समारोह में करीब पचास हजार लोगों ने शिरकत की थी.

बीजेपी की दो सूची जारी बीजेपी ने सोमवार को 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 82 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. इससे पहले बीजेपी ने आठ अप्रैल को 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget