एक्सप्लोरर

Priyank Kharge Minister: सबसे कम उम्र के मंत्री, लगातार तीन बार विधायक... कौन हैं प्रियांक खरगे जिन्हें सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट में दोबारा मिली जगह

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्र‍ियांक खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चित्तापुर व‍िधानसभा सीट से जीत हास‍िल की और लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं.

Priyank Kharge Profile: कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कांतीरवा स्टेडियम में आज (20 मई) सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं को निमंत्रण दिया, जिसमें काफी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसके अलावा, पार्टी के आठ विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई. मंत्री पद की शपथ लेने वाले बड़े चेहरों में प्रियांक खरगे भी शामिल हैं. आइये इनकी जाति, विधानसभा सीट, राजनीतिक करियर और संपत्ति बारे में विस्तार से जानते हैं.

प्रियांक खरगे प्रोफाइल
कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्र‍ियांक खरगे का जन्म 22 नवंबर, 1978 को बेंगलुरु में हुआ था. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले प्र‍ियांक ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चित्तापुर व‍िधानसभा सीट से जीत हास‍िल की और लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने साल 2009 के कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में चित्तापुर से चुनाव लड़कर चुनावी राजनीति में प्रवेश किया. लेकिन, बीजेपी के वाल्मीकि नायक से हार गए. साल  2013 में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता.

साल 2016 में तत्कालीन सीएम सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में पहली बार आईटी, बीटी और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सबसे कम उम्र के मंत्री बने. उस समय उनकी उम्र 38 साल थी. साल 2018 में प्रियांक दोबारा चित्तापुर से जीते और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के तहत समाज कल्याण मंत्री बनाए गए. प्र‍ियांक खरगे की पत्नी का नाम श्रुति खरगे हैं.

प्रियांक की संपत्ति
2023 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे में प्रियांक खरगे की कुल संपत्ति 16.8 करोड़ रुपये दिखाई गई. जिसमें चल संपत्ति 6.2 करोड़ और अचल संपत्ति 10.6 करोड़ रुपये है. उन पर 28.8 लाख रुपये की देनदारियां बकाया हैं. उनकी कुल आय 32 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें- KH Muniyappa Minister: कौन हैं केएच मुनियप्पा जिन्हें कांग्रेस की पहली लिस्ट में मिली जगह, सिद्धारमैया सरकार में बने मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget