एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: बेटे विजयेंद्र को वरुणा से लड़वाने से येदियुरप्पा ने किया इनकार, सिद्धारमैया के खिलाफ BJP तलाश रही मजबूत उम्मीदवार

Karnataka Election 2023: प्रत्याशियों को चुनने की अपनी प्रक्रिया के तीन प्रारंभिक चरणों के बाद एक सूची संसदीय बोर्ड को भेजी गई है, जिसमें 10 अप्रैल तक नामों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है.

Karnataka Election 2023: बीएस येदियुरप्पा ने अपने बेटे बीवाई विजयेंद्र को मैदान में उतारने से इनकार कर दिया है. वहीं, वरुणा (मैसूर) में पूर्व सीएम सिद्धारमैया को चुनौती देने के लिए बीजेपी एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश कर रही है. साल 2008 में सीट बनने के बाद से कांग्रेस वरुणा में अजेय दिख रही है. सिद्धारमैया ने साल 2018 में अपने बेटे यतींद्र के लिए यह सीट छोड़ने से पहले यहां से दो बार जीत दर्ज की थी. उनको 55.1% वोट मिले थे. बीजेपी यहां से संघर्ष करती दिखी है. साल 2013 में यह 10वें स्थान पर आ गई थी, जब येदियुरप्पा ने पार्टी छोड़ दी और उनके विश्वासपात्र कापू सिद्दालिनागा स्वामी केजेपी के टिकट पर 34% वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए थे.

यह एक गंभीर लड़ाई होगी

सिद्धारमैया की वापसी के साथ अब बीजेपी का काम और भी कठिन हो गया है. मैसूरु (ग्रामीण) के बीजेपी जिला अध्यक्ष मंगला सोमशेखर ने कहा कि पार्टी वरुणा को जिताने के लिए कटिबद्ध है. यह एक गंभीर लड़ाई होगी.' बताया जा रहा है कि हाउसिंग मिनिस्टर वी सोमन्ना को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है. उधर, प्रत्याशियों को चुनने की प्रक्रिया के तीन प्रारंभिक चरणों के बाद एक शॉर्टलिस्ट सूची संसदीय बोर्ड को भेजी गई है, जिसमें 10 अप्रैल तक नामों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है.

वरुणा को लेकर गहनता से विचार

बीजेपी महासचिव सिद्धाराजू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व वरुणा को लेकर गहनता से विचार कर रहा है. पहले की तरह कोई समझौता नहीं होगा.' सोमन्ना और विजयेंद्र दोनों ही लिंगायत हैं और ये एक ऐसा समुदाय है जिसकी वरुणा में मजबूत उपस्थिति है. उनके पास लगभग 25% मतदाता हैं. सुत्तूर मठ फैक्टर भी है. सिद्धारमैया की पिछली जीत का श्रेय कुरुबा (14%), मुस्लिम (5%), दलित (33%), और ओबीसी (10%) वोटों के एकत्रीकरण के अलावा मठ के आशीर्वाद को दिया गया. इसमें वोक्कालिगा की हिस्सेदारी 5% है.

सिद्धारमैया के लिए सॉफ्ट कॉर्नर

साल 2018 में बीजेपी ने विजयेंद्र के नाम का ऐलान किया था, लेकिन ऐन वक्त पर इसे वापस ले लिया. अब, जोखिमों को देखते हुए सोमन्ना और विजयेंद्र दोनों विरोध कर रहे हैं. लेकिन, येदियुरप्पा के समर्थकों का एक वर्ग इसमें अवसर देख रहा है. उनका मानना ​​है कि विजयेंद्र इस आरोप को खारिज कर सकते हैं कि येदियुरप्पा के मन में सिद्धारमैया के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. उनका यह भी मानना ​​है कि सिद्धारमैया को हराने पर विजयेंद्र एक मजबूत नेता बनकर उभरेंगे. लेकिन, सौदेबाजी के तौर पर येदियुरप्पा का खेमा मांग कर रहा है कि बीजेपी विजयेंद्र को शिकारीपुरा से भी चुनाव लड़ने दे.

दो सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा

वरुणा से चुनाव लड़ने की स्थिति में दो सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले वी सोमन्ना ने कहा कि पार्टी ने मुझे चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ते हुए चामराजनगर जिले का प्रभार लेने के लिए कहा. उन्होंने मुझे अभी तक वरुण से जाने के लिए नहीं कहा है. बेहतर होगा कि मैं चामराजनगर और वरुणा दोनों से चुनाव लड़ूं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: ऑटो रिक्शा ड्राइवरों को लुभाने में क्यों जुटी हैं राजनीतिक पार्टियां? यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget