एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'उनकी तीसरी सूची नहीं आएगी... ', अरुण सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज- नेताओं के बीच आंतरिक लड़ाई

Karnataka Elections: अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस तीन धड़ों में बंटी हुई है- सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खरगे. चुनावी सीटों की घोषणा होते ही कांग्रेस में घमासान मच जाएगा.

Karnataka Elections: बीजेपी के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करने में कांग्रेस को बहुत समय लग रहा है. उनकी तीसरी सूची नहीं आएगी, बस इंतजार करें और देखें. क्योंकि, पार्टी में नेताओं के बीच 'आंतरिक लड़ाई' चल रही है. वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा. 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 10 मई को एक चरण में मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी.

कांग्रेस तीन धड़ों में बंटी

वह किसे बेहतर दावेदार के रूप में देखते हैं, सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन धड़ों में बंटी हुई है- सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खरगे. चुनावी सीटों की घोषणा होते ही कांग्रेस में घमासान मच जाएगा.

212 सीटों पर 66 नए चेहरों को टिकट

उम्मीदवारों के रूप में नए चेहरों को शामिल करने और पुराने लोगों को छोड़ने के बीजेपी के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि हर किसी को चुनावी टिकट नहीं मिल सकता. स्वाभाविक रूप से टिकट नहीं मिलने से वे आहत हैं. लेकिन, बीजेपी के सदस्य एक विचारधारा लिए 'राष्ट्र पहले' की भावना के साथ काम करते हैं. पार्टी का हर सदस्य एकजुट होकर काम करता है.

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी तक 212 सीटों पर 66 नए चेहरों को टिकट दिया है. बीजेपी ने नए चेहरे को मौका दिया है, जो लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करते हैं. पार्टी में हमारे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता को भी सम्मान दिया जाता है. चुनाव में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे'.

कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं

क्या पार्टी के नए चेहरे बोम्मई सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने में मदद करेंगे? इसके जवाब में अरुण सिंह ने कहा कि कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है, केवल सत्ता समर्थक लहर है. अब चाहे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस हो या इनोवेशन, कर्नाटक की स्थिति मजबूत है. कर्नाटक में थोक एफडीआई आ रहा है. लोगों के विचार और उनकी भावनाएं बीजेपी के साथ हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार (11 अप्रैल) को बीजेपी ने अपने 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में 52 नए चेहरों और 8 महिलाओं को शामिल किया गया है. साल 2018 के चुनावों में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. वहीं, कांग्रेस और तत्कालीन सहयोगी जेडीएस ने क्रमशः 80 और 37 सीटें जीतीं थीं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस में शामिल हुए कांग्रेसी नेता रघु अचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget