एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'हमारे MLA की चोरी न हो, इसलिए उनका ज्यादा स्टॉक रखना होगा'- मल्लिकार्जुन खरगे

Karnataka Assembly Elections: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि BJP की कौन सी बड़ी उपलब्धियां हैं, कर्नाटक में मुख्य विकास परियोजनाएं कांग्रेस लेकर आई थी.

Mallikarjun Kharge On Karnataka Election 2023: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस बार कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ही जीत रही है. हमारी पूरी तैयारी है. उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में हमारे लिए महज करो के हालात हैं. उन्होंने शनिवार (22 अप्रैल) को इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में बातें कहीं. इस मंच से उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

'बीजेपी प्रेशर बनाकर काम करती है'

इस दौरान कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि हम बेहतर होने की कोशिश करेंगे, क्योंकि कभी-कभी हमारे MLA चोरी हो जाते हैं. इससे पार पाने के लिए हमें अधिक से अधिक सीटें जीतना जरूरी है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि प्रेशर बनाकर बीजेपी ऐसा काम करती हैं. खरगे ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश में बीजेपी ने यही किया है.

चोरी नहीं हो, इसलिए हमें एमएलए का अधिक स्टॉक रखना चाहिए. उन्होंने दावे के साथ कहा कि  जितना लोग सोच रहे हैं हमें उससे कहीं अधिक सीटें जीतनी होंगी. खरगे ने तंज किया कि कोई डरता नहीं है, लेकिन चोर आएंगे सोचकर कोई कोई चाबी रखकर तो नहीं जाता है न.

'हमें जीत का यकीन है'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि हमारे कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम जीतेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया में कोई फासला नहीं है. हमें जीत का यकीन है. उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक की आवाम अब भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है. उन्होंने सवाल किया कि आप बताएं बीजेपी की कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं? अहम विकास परियोजनाएं कांग्रेस ने शुरू की थीं. उन्होंने कहा कि यहां की डबल इंजन सरकार का इंजन बर्बाद हो गया है.

'मैं संख्या में यकीन नहीं रखता'

उन्होंने कहा कि कर्नाटक आपके (बीजेपी) लिए किला है तो क्या ये करो या मरो है? उन्होंने कहा कि हमारे लिए महज करो है मरो नहीं. हम बेहतरीन काम और प्रदर्शन करेंगे, हम लक्ष्य पूरा करेंगे और जीत भी हासिल करेंगे. आज के हालातों में हमारे लोग राज्य से लेकर बूथ लेवल तक दिन-रात काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा मैं संख्या पर यकीन नहीं रखता, क्योंकि ये चुनाव है. हम बहुमत से जीतेंगे.

'आलाकमान के फैसले से तय होगा सीएम'

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी के जीत हासिल करने और उसके बाद वहां मुख्यमंत्री के चुनाव पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हाईकमान जो फैसला लेगा उसके आधार पर सीएम तय किया जाएगा. उन्होंने कहा कहा कि आलाकमान में सभी नेता हैं. सोनिया गांधी है राहुल गांधी हैं.

हंस कर टाल गए खुद के सीएम बनने का सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे खुद के सीएम बनने का सवाल हंसकर टाल गए. उन्होंने कहा कि वो कर्नाटक में सीएम पद के उम्मीदवार नहीं है, बल्कि उनके पास राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने की शक्ति है. उन्होंने आगे कहा, "मै अपनी पोजिशन कम नहीं करना चाहता." लोग मेरा नाम लेते हैं, लेकिन में राज्य की राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखता.

ये भी पढ़ें: 'Karnataka Election 2023: 'बीजेपी हमें तोड़ देगी...' कर्नाटक चुनाव से पहले खरगे बोले- कांग्रेस को 150 सीटें जीतनी होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget