एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: चिक्कमगलुरु की रैली में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, कांग्रेस पर किया प्रहार

Karnataka Elections: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है. डीके शिवकुमार मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं, वह जमानत पर हैं.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में लगभग एक हफ्ते का समय बचा है. इस दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य के चिक्कमगलुरु में जनसभा को संबोधित किया. नड्डा ने चिक्कमगलुरु सीट से उम्मीदवार दीपक डोडैया के समर्थन में वोट अपील की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण देने को गलत बताया. इसके अलावा, किसान सम्मान निधि को लेकर कांग्रेस के साथ जेडीएस को भी आड़े हाथ लिया. यहां जानिए जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में क्या कहा है?

जेपी नड्डा के संबोधन की बातें

  • जेपी नड्डा ने कहा कि 'ये कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है. समय पर सही फैसले करते हैं तो सही परिणाम आते हैं. डबल इंजन का मतलब है, जो नीति मोदी जी भेजते हैं उसे जमीन पर येदियुरप्पा और बोम्मई जी क्रियान्वित करते हैं, ऐसी सरकार डबल इंजन की सरकार कहलाती है'.
  • नड्डा ने कहा कि 'जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार थी तब किसान सम्मान निधि में 17 किसानों के नाम भेजे गए थे. आज जब बोम्मई जी की सरकार है तब 50 लाख से अधिक किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ का फायदा मिल रहा है'.
  • उन्होंने कहा कि हमारे एससी भाइयों को 2% अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, आदिवासी भाइयों को 4% का अतिरिक्त आरक्षण मिला, वोक्कालिगा को 2% अतिरिक्त आरक्षण मिला, लिंगायत भाइयों को 2% अतिरिक्त आरक्षण मिला. आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम ये आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे. धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है.
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डबल-इंजन सरकार ने कर्नाटक में विकास और समृद्धि सुनिश्चित की है. मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में सब कुछ संभव हुआ है. बीजेपी ने वोक्कालिगा, लिंगायत, ओबीसी, एससी और एसटी को बढ़ाया आरक्षण कोटा प्रदान किया, लेकिन कांग्रेस इसे उनसे वापस लेना चाहती है. वे धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं; यह असंवैधानिक है.
  • नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है. डीके शिवकुमार मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं, वह जमानत पर हैं. ऐसे भ्रष्ट नेताओं को सत्ता न देना सुनिश्चित करें. वे राज्य, देश को नष्ट कर देंगे. कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री है. इसलिए 'कमल' को ही चुनो और विकास को चुनो.
  • उन्होंने कहा कि 'अमित शाह जी ने ठोस रूप से पीएफआई पर बैन लगाया है. ये जो 400 करोड़ का मालाप्रभा स्कैम था, हमें उसका जवाब लेना है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: मंगलुरु में कांग्रेसी नेताओं ने खाया सीफूड, प्रचार के समय राहुल गांधी ने मंदिर में नहीं किया प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget