एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'बस इंतजार करें और...' कर्नाटक में एचडी देवेगौड़ा ने जताया जीत का भरोसा, कांग्रेस से गठबंधन पर कही ये बात

Karnataka Elections: एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि कुछ लोगों का आंकलन त्रिशंकु विधानसभा है. वहीं, सभी पूर्व सीएम को लेकर कुछ सर्वे किए गए हैं, लेकिन सर्वे में एचडी कुमारस्वामी सबसे कद्दावर नेता हैं.

HD Deve Gowda on Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. राज्य में सरकार बनाने को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने शनिवार (29 अप्रैल) को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा जताया है.

उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों का 'इंतजार करिये और देखिये' कि आगे क्या होता है. इसके अलावा, कांग्रेस से गठबंधन को लेकर भी देवेगौड़ा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार किया है.

'यह मेरा खुद का आकलन है'
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि किसी के आकलन पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं. यह मेरा खुद का आकलन है. जब तक लोगों का जनादेश घोषित नहीं हो जाता, तब तक उन्हें आनंद लेने दें. बस इंतजार करें और देखें कि कर्नाटक में चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी ने रामनगर क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था.

कांग्रेस से गठबंधन की संभावना से इनकार
कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की संभावना से देवेगौड़ा ने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अपने दम पर चुनाव जीतना है. दो राष्ट्रीय दल और एक क्षेत्रीय दल (जेडीएस) लड़ाई लड़ रहे हैं. कौन जीतेगा या सरकार बनाएगा इसका आकलन करना बहुत मुश्किल है. इतने सारे लोग दावा कर रहे हैं कि हम बहुमत हासिल करने जा रहे हैं. जेडीएस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोगों का आकलन त्रिशंकु विधानसभा है. वहीं, सभी पूर्व सीएम को लेकर कुछ सर्वे किए गए हैं, लेकिन सर्वे में एचडी कुमारस्वामी सबसे कद्दावर नेता हैं.

पिछले चुनाव में मिली थी इतनी सीटें
साल 2018 के चुनावों के बाद जेडीएस ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था. जिसमें जेडीएस को 37 सीटें और कांग्रेस को 78 सीटें मिली थीं. वहीं, बीजेपी ने 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को एक चरण में मतदान होगा. वोटों की गिनती 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार करवाने कमल हासन के पास पहुंची कांग्रेस, एमएनएम ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget