एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार करवाने कमल हासन के पास पहुंची कांग्रेस, एमएनएम ने किया दावा

Karnataka Elections: कमल हासन ने तमिलनाडु उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन को अपना समर्थन दिया था. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अब कथित तौर पर कमल हासन के पास दोबारा पहुंची है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ 10 दिन का समय बाकी है. राज्य में सभी राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है. एक तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी फिर से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस सत्ता में काबिज होने की जद्दोजहद करती दिख रही है. इस बीच खबर है कि मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने एक बार फिर से अभिनेता और राजनेता कमल हासन से संपर्क किया है और उनसे पार्टी के प्रचार के लिए अनुरोध किया है.

हाल ही में चुनाव को लेकर राज्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो और जनसभाएं की थी. इसके अलावा, पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी प्रचार अभियान को लेकर जोर शोर से जुटे हैं.

कमल हासन ने पहले दिया था समर्थन
इससे पहले मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के नेता कमल हासन ने तमिलनाडु में इरोड (पूर्व) उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन को अपना समर्थन दिया था. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अब कथित तौर पर कमल हासन के पास दोबारा पहुंची है. पार्टी ने उनसे कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने का अनुरोध किया है. एमएनएम के सूत्रों ने बताया कि कमल हासन उनके (कांग्रेस) आमंत्रण और चुनाव में प्रचार करने को लेकर सोच विचार कर रहे हैं. बता दें कि राज्य में 224 सीटों के लिए कुल 2,613 उम्मीदवार मैदान में हैं. 10 मई को एक चरण में मतदान होगा. चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

जानें पार्टी के कितने उम्मीदवार मैदान में?
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कहा कि 2,613 उम्मीदवारों में से 2,427 पुरुष, 184 महिलाएं और 2 अन्य उम्मीदवार हैं. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में बीजेपी से 224, मेलुकोटे में सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के समर्थन को लेकर कांग्रेस से 223, जेडीएस से 207, आम आदमी पार्टी से 209, बहुजन समाज पार्टी से 133, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से 4, जनता दल यूनाइटेड से 8 और एनपीपी से 2 हैं. वहीं, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) से 685 और निर्दलीय प्रत्याशी 918 हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जी. परमेश्वर पर पथराव, सिर से निकला खून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget