एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: वोटिंग के लिए जागरूकता फैला रहे कचरा वाले ऑटो रिक्शा, BBMP को 75 प्रतिशत मतदान की उम्मीद

Karnataka: बीबीएमपी और बेंगलुरु शहरी जिला अधिकारियों के पास 28 विधानसभा का अधिकार क्षेत्र है. इनका लक्ष्य पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कम से कम 20% अधिक मतदान प्रतिशत तक पहुंचने का है.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लोगों को मतदान के बारे में सही और सटीक जानकारी देने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए अनोखा तरीका निकाला गया है, जिसमें कचरा उठाने वाले ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) ने शहर में मतदान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कचरा इकठ्ठा करने वाले ऑटो रिक्शा का प्रयोग किया है.

म्यूजिक बजाकर हो रहा अनाउंसमेंट 

डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ऑटो रिक्शा अप्रैल महीने के पहले हफ्ते से ही अनाउंसमेंट कर रहे हैं. इसमें ऑटो रिक्शा पर लगे एक साउंड से म्यूजिक बजता है, फिर एक अपील के माध्यम से मतदाताओं को वोटिंग से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं. शहर के लोगों को बीबीएमपी का ये तरीका खूब भा रहा है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीबीएमपी, एक हजार से अधिक ऑटोरिक्शा टिपरों का उपयोग कर रहा है. इन ऑटो रिक्शा में माइक्रोफोन सिस्टम लगा हुआ है.

75 फीसदी मतदान की उम्मीद

जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ निवासी कल्याण संघों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि उन्हें मतदान करने के लिए राजी किया जा सके. बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने कहा कि हम कम से कम 75% मतदान की उम्मीद कर रहे हैं.

हम आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके बाद हम सभी हितधारकों जैसे अस्पताल प्रबंधन, होटल व्यवसायी संघ और औद्योगिक संघों के साथ बैठक करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके कर्मचारियों को मतदान करने की अनुमति है या नहीं.

28 विधानसभा क्षेत्रों का अधिकार

बीबीएमपी और बेंगलुरु शहरी जिला अधिकारियों के पास 28 विधानसभा क्षेत्रों का अधिकार क्षेत्र है. इनका लक्ष्य पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में कम से कम 20% अधिक मतदान प्रतिशत तक पहुंचने का है. वहीं, साल 2018 में मतदान लगभग 55% तक सीमित था.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: बंजारों ने बिगाड़ा बीजेपी का गणित, आंतरिक आरक्षण को लेकर खड़ी हो सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget