एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार के भाई ने भी उनकी सीट से दाखिल किया नामांकन, जानें क्या है वजह?

Karnataka Elections: गुरुवार 20 अप्रैल को डीके सुरेश ने कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. खास बात है कि इसी सीट से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार उम्मीदवार हैं.

DK Suresh On Karnataka Elections: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में चौंकाने वाली घटना हुई है. नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले ही बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डीके सुरेश ने हैरान करने वाला कदम उठाया. दरअसल, गुरुवार (20 अप्रैल) को डीके सुरेश ने कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी सीट से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार उम्मीदवार हैं. शिवकुमार ने 17 अप्रैल को कनकपुरा से अपना नामांकन दाखिल किया था.

कर्नाटक कांग्रेस का ट्वीट
कर्नाटक कांग्रेस ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से इसकी फोटोज शेयर की हैं. ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया कि 'बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद डीके सुरेश ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया'. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में डीके सुरेश ने बैकअप योजना के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

कनकपुरा से 3 बार जीते हैं शिवकुमार
साल 2008 से डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 3 बार चुनाव जीत चुके हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने शिवकुमार का मुकाबला करने के लिए कनकपुरा से एक वरिष्ठ मंत्री और उसके चीफ वोक्कालिगा चेहरे आर अशोक को मैदान में उतारा है. वहीं, डीके सुरेश कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हैं. जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ रामनगर से उन्हें मैदान में उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

ऐसी भी अटकलें थीं कि कनकपुरा में डीके शिवकुमार के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की बीजेपी की योजना के बदले में सुरेश को पद्मनाभनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. शिवकुमार ने भी पहले इस संबंध में संकेत दिया था. बता दें कि चुनावी राज्य में एक चरण में 10 मई को वोटिंग होगी और इसके परिणाम 13 मई को घोषित किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जेपी नड्डा पर लगाया वोटर्स को धमकाने का आरोप, जयराम बोले- क्यों डरा रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget