एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने जेपी नड्डा पर लगाया वोटर्स को धमकाने का आरोप, जयराम बोले- क्यों डरा रहे हैं?

Karnataka Elections: कर्नाटक में दिए जेपी नड्डा के भाषण का वीडियो कांग्रेस ने ट्विटर पर साझा किया और उन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाते हुए उनकी टिप्पणियों को 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है.

Karnataka Elections: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ रहा है. राज्य में सियासी उठापटक जारी है. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ऊपर कांग्रेस पार्टी ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

कर्नाटक में दिए गए जेपी नड्डा के एक भाषण का वीडियो क्लिप कांग्रेस ने ट्विटर पर साझा किया और उन पर मतदाताओं को 'धमकाने' का आरोप लगाते हुए उनकी टिप्पणियों को 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है.

जयराम रमेश ने साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए कर्नाटक में जेपी नड्डा की चुनावी रैली का एक वीडियो ट्वीट किया है. जेपी नड्डा को वीडियो में यह बोलते सुना जा सकता है कि 'कर्नाटक में विकास की गंगा बहती रहे इसलिए मैं कमल के निशान पर वोट मांगने आया हूं. कर्नाटक में विकास जारी रहे, निरंतर चलता रहे, यह चुनाव का मुद्दा है. जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद है उससे कहीं कर्नाटक वंचित ना हो जाए, इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आपको कमल को जिताना है और कर्नाटक के विकास को आगे बढ़ाना है'.

वीडियो के कैप्शन में जयराम रमेश ने लिखा कि 'भक्ति की भी सीमा होनी चाहिए नड्डा जी. कर्नाटक की जनता को धमकी क्यों दे रहे हैं, क्यों डरा रहे हैं? कर्नाटक की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है'.

कांग्रेस ने ट्वीट किया वीडियो
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी जेपी नड्डा का यही वीडियो साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा 'बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बीजेपी की भ्रष्ट 40 प्रतिशत (कमीशन) वाली सरकार को वोट नहीं देने पर कर्नाटक के लोगों के संवैधानिक अधिकार रोक लेने की धमकी दी है'. पार्टी ने आरोप लगाया कि 'यह लोकतंत्र पर स्पष्ट रूप से हमला है और प्रदर्शित करता है कि बीजेपी कर्नाटक के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करने की योजना बना रही है'. कांग्रेस ने कहा कि 'हम किसी राजा की प्रजा नहीं हैं, बल्कि संविधान द्वारा शासित एक संघीय देश के नागरिक हैं'.

बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Polls 2023: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी और आखिरी लिस्ट जारी की, रायचुर सीट से मोहम्मद सलाम को मैदान में उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget