एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई लड़ेंगे शिगगांव से चुनाव! जानें इस सीट के बारे में सबकुछ

Karnataka Election: शिगगांव विधानसभा सीट हावेरी जिले और मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में आती है. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,09,629 मतदाता हैं. जिनका लिंग अनुपात 91.36 है और साक्षरता दर 74% के करीब है.

Chief Minister Bommai to contest from Shiggaon: बीजेपी की मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक रविवार (9अप्रैल) को दिल्ली में की गई. मीटिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी एक या दो दिन में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी. सीएम बोम्मई ने यह भी घोषणा की कि वह शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, बसवराज बोम्मई ने कहा, "हमने कर्नाटक चुनावों के लिए समग्र सूची पर चर्चा की और शायद हम कल फिर से बैठेंगे. साथ ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर उन्होंने कहा कि सूची की घोषणा कल या परसों की जाएगी. मैं शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं. आगे जानें सीएम के इस सीट की पूरी समीकरण.

2008 से लगातार तीन बार विधायक 

बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री, एक राजनीतिज्ञ और इंजीनियर हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के धुरंधर नेताओं में से एक हैं. वह शिगगांव के लिए कर्नाटक विधानसभा के सदस्य हैं, जहां वह 2008 से लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं. 2008 और 2013 में, वह जल संसाधन और सहकारिता मंत्री थे. बोम्मई ने चौथी येदियुरप्पा सरकार में गृह, सहकारिता, कानून और न्याय, संसदीय मामलों और कर्नाटक विधानमंडल के मंत्री के रूप में कार्य किया है.  

शिगगांव विधानसभा सीट हावेरी जिले और मुंबई कर्नाटक क्षेत्र में आती है. इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,09,629 मतदाता हैं जिनमें सामान्य मतदाता, एनआरआई मतदाता और सेवा मतदाता शामिल हैं. सामान्य मतदाताओं में 1,09,443 पुरुष, 1,00,077 महिलाएं और 6 अन्य हैं. इस क्षेत्र में मतदाताओं का लिंग अनुपात 91.36 है और साक्षरता दर 74% के करीब है.

वहीं अगर क्षेत्र में जातीय आबादी के आंकड़े देखें तो, यहां 73% हिंदू, 24% मुस्लिम और 0.08% ईसाई हैं. शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र लिंगायत समुदाय और एस-टी बहुल इलाकों में से है, जहां सीएम बोम्मई की अच्छी पकड़ मानी जाती है क्यूंकि खुद बोम्मई भी इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. 

कांग्रेस आखिरी बार 1994 में जीत दर्ज की थी

शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से 2018 विधानसभा चुनाव में बसवराज बोम्मई ने 83868 मत प्राप्त कर कांग्रेस के सैयद अज़ीम्पीर खादरी को 29265 वोट से पिछे छोड़ जीत हासिल किया था. 2018 के चुनाव में, इस सीट पर कुल 79.55% मतदाताओं ने मतदान किया. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 9,503 वोटों (6.33%) के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की, कुल वोटों का 48.64% हासिल किया. वहीं 2008 के चुनावों को देखें तो कांग्रेस के सैयद अज़ीम्पीर खादरी से बीजेपी करीब 13 हजार वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. 

शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र में, सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई है. देश की सबसे पुरानी पार्टी ने आखिरी बार 1994 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. भगवा पार्टी ने यहां पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सफलता का स्वाद चखा है. यह देखा जाना बाकी है कि क्या मतदाता इस बार अपना मन बदलेंगे. कर्नाटक में हुए 2018 के विधानसभा चुनावों में, बीजेपी 104 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरी, जिसमें कांग्रेस ने 80 और जेडी (एस) ने 37 सीटें जीतीं. कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और मतगणना 13 मई को होगी. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक खत्म, ज्यादातर सिटिंग MLA को मिलेगी टिकट, सीएम शिगगांव से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget