एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: चुनाव से पहले JDS को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए एलआर शिवराम गौड़ा- बड़ी संख्या में लोग जोड़ने का दावा

LR Shivarame Gowda: बीजेपी में शामिल होते ही शिवराम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले दस दिनों में बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़ेंगे. कर्नाटक की जनता सूबे में डबल इंजन वाली सरकार चाहती है.

LR Shivarame Gowda: अगले महीने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी बीच चुनाव से पहले ही जनता दल (सेक्युलर) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, जेडी (एस) से निकाले जाने के बाद मांड्या के पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शिवराम को सदस्यता दिलाई.

बीजेपी में शामिल होते ही शिवराम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगले दस दिनों में बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़ेंगे. कर्नाटक की जनता सूबे में डबल इंजन वाली सरकार चाहती है. पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी. इस दौरान बेंगलुरु में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि लोग बीजेपी के पक्ष में हैं. इस बार हम कर्नाटक में अधिक सीटें और ज्यादा वोट शेयर हासिल करेंगे.

जेडी (एस) ने किया था बाहर

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जेडी (एस) ने एलआर शिवराम गौड़ा को जनवरी, 2023 में बाहर का रास्ता दिखाया था. ऐसा कहा जाता है कि जेडी (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने वोक्कालिगा समुदाय के वरिष्ठ नेता दिवंगत जी मेडेगौड़ा के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में मांड्या के पूर्व सांसद शिवराम गौड़ा को निष्कासित करने का निर्देश दिया था. इस मामले में कुमारस्वामी ने कहा था कि शिवराम गौड़ा को निष्कासित करने के संबंध में जेडी (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा से अनुमति ले ली गई है.

ऑडियो रिकॉर्डिंग में कही अनावश्यक बातें

कुमारस्वामी ने कहा कि एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें शिवराम गौड़ा को अनावश्यक बातें बोलते हुए सुना जा सकता है. वोक्कालिगा समुदाय के दिवंगत मेडेगौड़ा जैसे एक कद्दावर नेता के बारे में इस तरह से बोलने वाले व्यक्ति को पार्टी में बनाए रखना सही नहीं होगा. शिवराम पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उनके बार-बार इस तरह के गलत आचरण और बयानों से पार्टी को शर्मिंदगी हुई है. ऑडियो में उन्होंने संसदीय चुनावों के दौरान करोड़ों रुपये खर्च करने का भी दावा किया है, यह सुनिश्चित नहीं है कि उन्होंने वह धन किसको दिया. बता दें कि देवगौड़ा परिवार पुराने मैसूर क्षेत्र में प्रभावशाली समुदाय वोक्कालिगा से ताल्लुक रखता है और इस समुदाय को जेडी (एस) का मजबूत वोट बैंक माना जाता है.

ये भी पढ़े- Karnataka Elections: अपने दम पर कभी सरकार नहीं बना पाई JDS, कांग्रेस-बीजेपी के बीच किंग मेकर होगी या किंग? जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget