एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 'जेडीएस में शामिल होंगे कांग्रेस के 15 नेता...' चुनाव से पहले एचडी कुमारस्वामी ने की भविष्यवाणी

Karnataka Elections: जेडीएस के दिग्गज एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि इससे पहले जेडीएस को डुबाने के लिए कांग्रेस पार्टी जिन विधायकों को ले गई थी, वो अब कांग्रेस से वापस जेडीएस में आ रहे हैं.

JDS on Karnataka Elections: कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल मची हुई है. चुनाव को लेकर राजनेता इधर-उधर के बयान देते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में जेडीएस के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी ने चुनाव से पहले बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के 15 नेता जेडीएस में शामिल होंगे. कुमारस्वामी के इस बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में आज से बस एक महीना बाकी रह गया है. 10 मई को एक चरण में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी.

कांग्रेस से वापस आ रहे विधायक

जेडीएस में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में बात करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि चित्रदुर्ग से पूर्व विधान परिषद सदस्य रघु अचार पहले ही बोल चुके थे और उन्होंने खुद कहा था कि वह जेडीएस में शामिल होंगे.

कुमारस्वामी ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के 15 लोग जेडीएस में शामिल होंगे. इससे पहले जेडीएस को डुबाने के लिए कांग्रेस जिन विधायकों को ले गई थी, वो अब कांग्रेस से वापस जेडीएस में आ रहे हैं. कुमारस्वामी ने आगे कहा कि जेडीएस की दूसरी सूची सोमवार को जारी की जाएगी.

बीजेपी में शामिल हुए थे एलआर शिवराम

इससे पहले, बेंगलुरु में बीते बुधवार को पूर्व सांसद और जेडीएस से निष्कासित नेता एलआर शिवराम ने बीजेपी का दामन थामा था. बीजेपी राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि की उपस्थिति में शिवराम बीजेपी में शामिल हो गए थे.

बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवराम ने कहा था कि अगले 10 दिनों में कई और नेता बीजेपी में शामिल होंगे. कर्नाटक के लोग राज्य में डबल इंजन की सरकार चाहते हैं. पार्टी कर्नाटक में बहुमत की सरकार बनाएगी.

उन्होंने जेडीएस क्यों छोड़ा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 साल से राजनीति में हूं. मैंने अपने करियर की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी. लेकिन, जेडीएस और कांग्रेस दोनों ही होनहार नेतृत्व और युवा सदस्यों को बनाए नहीं रख सके. आंतरिक राजनीति और टकराव नियमित रूप से होते रहते हैं. आपको अपने सुझाव खुलकर व्यक्त करने का भी अधिकार नहीं है. इसलिए मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है.

हाल ही में जेडीएस के वरिष्ठ नेता एटीआर रामास्वामी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में बीजेपी और जेडीएस मजबूत हैं, जबकि अन्य में कांग्रेस समेत तीनों पार्टियां मजबूत हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: चुनाव से पहले JDS को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए एलआर शिवराम गौड़ा- बड़ी संख्या में लोग जोड़ने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget