एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: कमलनाथ ने बुलाई विधायकों की बैठक, मध्य प्रदेश में मिली करारी हार की करेंगे समीक्षा

चुनावी नतीजों के दिन से ही कमलनाथ अपने भोपाल के घर पर ही हैं. बीते रोज़ उन्होंने भोपाल में ही दिग्विजय सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कमलनाथ ने हार के वजहों की तलाश करने के लिए अपने विधायकों को बुलाया है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए हैरान करने वाले हैं. 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट ही आई. इस बड़ी हार के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे. कल होने वाली इस बैठक में कमलनाथ हार की समीक्षा करेंगे.

नतीजों के दिन से ही कमलनाथ अपने भोपाल के घर पर ही हैं. बीते रोज़ उन्होंने भोपाल में ही दिग्विजय सिंह से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद कमलनाथ ने हार के वजहों की तलाश करने के लिए अपने विधायकों को बुलाया है.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को केवल छिंदवाड़ा सीट पर जीत मिली है. इस सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल कमल नाथ ने नथन शाह कवरेती को मात दी है. नकुल ने इस सीट पर 5 लाख 86 हज़ार 551 वोट हासिल किए, जबकि दूसरे नंबर पर आए बीजेपी नेता को 5 लाख 48 हज़ार 845 वोट मिले.

इस बार लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से मैदान में थे. उनके खिलाफ बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा था. साध्वी ने 8 लाख 65 हज़ार 212 वोट हासिल किए, जबकि दिग्विजय सिंह को 5 लाख 1 हज़ार 279 वोट ही मिले.

गौतलब है कि पिछले साल दिसंबर में आए मध्य प्रदेश विधानसभा के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहे थे. राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी ने सूबे में 230 में से 114 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि बीजेपी 109 सीटों तक ही पहुंच सकी थी.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को CWC ने ठुकराया, लेकिन दफ्तर में काम करने वालों पर उठाए गंभीर सवाल

ओडिशा: लोकसभा चुनाव में PM मोदी पर लोगों ने जताया भरोसा, विधानसभा में नवीन पटनायक हैं पसंद

जानिए यूपी की उन सीटों के बारे में जहां गठबंधन की जीत के आड़े आई कांग्रेस

पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 17 फीसदी से ज्यादा बढ़ा बीजेपी का वोट शेयर, इन राज्यों में भी हुआ बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget