एक्सप्लोरर

J&K Elections: जो मुद्दा बरसों से भुनाती रही BJP, अब उसी राह पर NC: J&K चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव!

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं और उनका सामना बीजेपी से माना जा रहा है.

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू और कश्मीर के विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने बड़ा सियासी दांव चलने की कोशिश की है. उन्होंने उस राष्ट्रवाद के मुद्दे को उठाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है, जिसे बरसों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भुनाती आई है. बुधवार (11 सितंबर, 2024) को जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे लोग भी राष्ट्रवादी हैं.

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दो टूक कहा, "राष्ट्रवादी तो हम हैं ही! नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पिछले 30-35 साल में हजारों की तादाद में कार्यकर्ता इस मुल्क के लिए कुर्बान किए. ऐसे में राष्ट्रवाद के लिए हमने कोई कमी नहीं बाकी रखी. अब जो बीजेपी राष्ट्रविरोधी ताकतों के हवाले से कश्मीर में वोटों को बांटने की साजिश में लगी है, उसका तो कविंद्र गुप्ता ही जवाब दे सकते हैं. मैं तो इसका उत्तर दे नहीं सकता हूं."


J&K Elections: जो मुद्दा बरसों से भुनाती रही BJP, अब उसी राह पर NC: J&K चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला का बड़ा दांव!

क्यों मायने रखता है उमर अब्दुल्ला का बयान?

दरअसल, विस चुनाव के पहले एनसी के उपाध्यक्ष का राष्ट्रवाद वाला राग इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि उसकी छवि को अक्सर अलगाववादी मानसिकता के साथ जोड़ा गया है. बीजेपी जैसे उसके विरोधी दल आरोप लगाते रहे हैं कि उमर अब्दुल्ला हो या फारूक अब्दुल्ला...नेशनल कॉन्फ्रेंस की नींव अलगाववादी मानसिकता के साथ रखी गई थी. 

ऐसा है जम्मू-कश्मीर चुनाव का शेड्यूल

90 विधानसभा सीटों वाले केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) जम्मू और कश्मीर में इस बार तीन चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे फेज में 25 सितंबर और तीसरे चरण के अंतर्गत एक अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि आठ अक्टूबर को परिणाम आएंगे. 

यह भी पढ़ेंः 'टांग चंद्रबाबू नायडू ने दी तो हाथ नीतीश कुमार से...', 'जख्मी' मोदी सरकार पर J&K से कांग्रेस चीफ का प्रहार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget