एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए मुश्किल है 2024 की चुनावी जंग, पांच प्वाइंट्स में समझें

Lok Sabha Election 2024: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) का सत्ता तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है. आइये 5 प्वाइंट्स से समझते हैं क्यों सत्ता तक पहुंचने में सफल नहीं हो पा रहा विपक्ष.

Lok Sabha Elections 2024:  अगले वर्ष 2024 में होने वाले आमचुनाव में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA)  के लिए सत्ता के शिखर तक पहुंचना बहुत मुश्किल दिख रहा है. अभी हाल ही में आये विभिन्न सर्वें के संभावित परिणामों से जो तस्वीर उभर कर आ रही है. उससे विपक्षी गठबंधन इंडिया का बहुमत के आंकड़े तक भी पहुंचना नामुमकिन सा लग रहा है. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष गठबंधन एनडीए एक बार फिर सत्ता पर काबिज होता दिख रहा है. आइये इन पांच प्वाइंट से समझते हैं क्यों सत्ता तक पहुंचने में सफल नहीं हो पा रहा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’.

सीटों का बंटवारा बड़ी समस्याः इस 26 दलों वाले महागठबंधन ‘इंडिया’ में चुनाव में जाने के पहले प्रत्येक राज्य में सीटों का बंटवारा सबसे बड़ी समस्या बनने वाली है. खासकर वहां जहां क्षेत्रीय पार्टियां ज्यादा प्रभावशाली हैं. जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और दिल्ली. उत्तर प्रदेश में बीजेपी या यूं कहें एनडीए के लिए सबसे प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी है. इसी तरह बिहार में जेडयू और आरजेडी, पंजाब और दिल्ली में आप. पश्चिम बंगाल ममता दीदी की टीएमसी.

यहां पर टकराव संभवः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, सपा और आप में सीटों को लेकर एकमत होना मुश्किल है. इसी प्रकार बिहार में आरजेडी लालू प्रसाद यादव, जेडयू नीतीश कुमार और कांग्रेस के बीच सीटों का तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी. पंजाब और दिल्ली में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) का प्रभाव अधिक है. उन्हें किस तरह सीटें मिलेंगी. इसके बाद पश्चिम बंगाल में यह समस्या बहुत जटिल होने वाली है. यहां ममता दीदी की त्रणमूल कांग्रेस (टीएमसी) वर्चस्व है. कांग्रेस और वाम पंथियों का भी अच्छा वोट बैंक है. यहां जिस किसी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा इऩ तीनों के वोट बैंक से उसके विजयी होने की संभावना बहुत बढ़ जाएगी. टीएमसी ने 2019 में यहां 42 लोकसभा सीटों में से 24 जीतीं थीं.

ये दल नहीं हैं किसी गठबंधन में शामिलः 18वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में 9 ऐसे दल भी हैं जो किसी भी महागठबंधन में शामिल नहीं हैं. उत्तर प्रदेश में प्रभावी बहुज समाज पार्टी (बीएसपी), उड़ीसा की जनता दल बीजू (बीजेडी) के बाद जनता दल (एस), शिरोमणि अकाली दल, भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस), वाईएसआरसीपी, आईएऩएलडी, ओवैसी की एआईएमआईएम और असम में एआईयूडीएफ. इन सभी पार्टियों का अपने-अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव और वोट बैंक है.

इन दलों के पास हैं इतनी सीटेंः उत्तर प्रदेश में मायावती की बीएसपी (9), उड़ीसा में बीजू पटनायक की बीजेडी (12),पंजाब में सुखबीर सिंह बादल की शिरोमणि अकाली दल (2), तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की बीआरएस (9), आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी (22), हैदराबाद और औरंगाबाद ओवैसी की एआईएमआईएम (2) और असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ(1) सीट मिलकर लोकसभा में इनकी इन दलों के पास कुल 57 सीटें हैं. अगर इनमें से कुछ प्रमुख दलों को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अपने साथ जोड़ने सफल होता है तो ही वह कुछ संघर्ष की स्थिति में आ पाएगा. वर्ना सर्वे के संभावित परिणामों के अनुसार एनडीए की 303 सीटों की तुलना में वह मात्र 171 सीटों तक पहुंचता दिख रहा है.

मुस्लिम वोट बैंकः विपक्षी गठबंधन इंडिया का प्रमुख वोटबैंक मुस्लिम ही है. इसमें वो चाहे कांग्रेस का हो या फिर आप, सपा, आरजेडी अथवा टीएमसी पार्टी. इसलिए देश की हर वह सीट जिस पर मुस्लिम वोटर अधिक होगा वहां की क्षेत्रीय पार्टियां अधिक से अधिक टिकटों का दावा करेंगी. इसमें इस बात का भी खतरा है कि मुस्लिम वोटर कई आधार पर वोटिंग करता है. जिसमें धर्म, जाति, क्षेत्रीय नेता जैसे मुद्दे भी शामिल होते हैं. इसके चलते वह अपने दल के प्रत्याशी के विरोध में भी वोट सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के लिए कड़ी चुनौती साबित होंगे यूपी-बिहार जैसे हिंदी भाषी राज्य, जानें कैसे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget