एक्सप्लोरर

वोटिंग से पहले DMK नेता कनिमोझी के घर आयकर विभाग का छापा, अधिकारियों ने कहा- कुछ भी नहीं मिला

आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की सूचना के बाद टीम ने तूतीकोरिन के कुरिंजी नगर में कनिमोझी के घर छापेमारी की. कनिमोझी इस दौरान मौजूद थीं और उन्होंने सहयोग किया.

चेन्नई: तमिलनाडु में गुरुवार यानि कल होने वाली वोटिंग से ठीक दो दिन पहले आयकर विभाग की टीम ने डीएमके नेता कनिमोझी के घर छापेमारी की. जो देर रात तक जारी रही. आयकर विभाग को ऐसी सूचना मिली थी कि कनिमोझी के घर में भारी मात्रा में नकदी छुपाकर रखी गई है. छापेमारी के बाद आयकर विभाग को कुछ भी हाथ नहीं लगा. छापेमारी के दौरान डीएमके समर्थकों ने प्रदर्शन किया.

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया, ''स्थानीय प्रशासन की सूचना के बाद आयकर विभाग ने थुटूकुडी (तूतीकोरिन) जिले के कुरिंजी नगर में छापेमारी की. कनिमोझी इस दौरान मौजूद थीं और उन्होंने सहयोग किया. आयकर विभाग को कुछ भी नहीं मिला. तलाशी खत्म हो चुकी है.''

राज्य सभा सांसद कनिमोझी थुटूकुडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बहन हैं. चुनाव से ठीक पहले की गई छामारी को लेकर डीएमके ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

एमके स्टालिन ने कहा, ''तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख तमिलनाई सुंदरराजन के आवास पर करोड़ों रुपये रखे गए हैं, वहां कोई छापा क्यों नहीं पड़ रहा? मोदी चुनाव में हस्तक्षेप करने के लिए आईटी, सीबीआई, न्यायपालिका और अब चुनाव आयोग का उपयोग कर रहे हैं. वे ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हार का डर है.''

वेल्लोर में चुनाव रद्द आपको बता दें कि तमिलनाडु के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है. चुनाव आयोग की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने इस फैसले को मंजूरी दे दी. वेल्लोर में डीएमके उम्मीदवार और उनके समर्थकों के घर से आयकर विभाग ने 15.53 करोड़ रुपये बरामद किया था. जिसके बाद चुनाव रद्द करने की सिफारिश की गई थी.

तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. तमिलनाडु में एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन का मुकाबला डीएमके-कांग्रेस के गठबंधन से है. अन्य छोटी-छोटी पार्टियां भी इन दोनों दलों के गठबंधन में शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget