एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव: 2017 में जीती थी एक सीट, CPM ने इस बार 11 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की

2017 से पहले, सीपीआई (एम) ने आखिरी बार 1993 में हिमाचल में एक विधानसभा सीट जीती थी.

2017  में हिमाचल विधानसभा चुनाव में एकमात्र सीट जीतने वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) इस बार 11 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. वो पहले ही इसके लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

पिछली बार शिमला जिले के ठियोग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में माकपा की जीत हुई थी. इस सीट से माकपा के राकेश सिंघा ने जीत दर्ज की थी. पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस में पार्टी के अदंर ही फूट थी जिसका फायदा माकपा को मिला था. इस बार भी कांग्रेस और भाजपा दोनों गुटबाजी से ग्रसित है और इसी कारण माकपा इस सीट पर एक बार फिर अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रही है.

माकपा के एक नेता ने इंडियन एक्प्रेस को बताया कि वामपंथी पार्टी के पास विधानसभा सीट जीतने के लिए पर्याप्त जनाधार नहीं है, लेकिन राज्य भर में इसके कार्यकर्ता हैं. शिमला में इसके कार्यकर्ता काफी हैं.

2017 से पहले, सीपीआई (एम) ने आखिरी बार 1993 में हिमाचल में एक विधानसभा सीट जीती थी, जब सिंघा फिर से शिमला से विजयी हुए थे. हालांकि, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे, क्योंकि उन्हें एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

हालांकि, सीपीआई (एम) ने शिमला नगर निगम सहित अन्य कई चुनावों में जीत हासिल की है. 2012 में, इसने एक निगम चुनाव में महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर कब्जा कर लिया था.

किन-कन सीटों पर CPM ने उतारे उम्मीदवार

जिन 11 सीटों के लिए माकपा ने उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है, उनमें ठियोग विधानसभा शामिल है, जहां सिंघा उम्मीदवार हैं. मंडी विधानसभा से महेंद्र राणा माकपा के उम्मीदवार हैं. यह वही सीट है जहां भाजपा के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं. इसके आलावा शिमला (शहरी) सीट, जहां से पार्टी का उम्मीदवार शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवार हैं.

कसुमापति विधानसभा सीट से पार्टी ने पूर्व आईएफएस अधिकारी और किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर को मैदान में उतारा है. जुब्बल-कोठकाई सीटसे इसके उम्मीदवार किसान नेता विशाल शंकटा हैं. अन्नी सीट से देवकी नंद, करसोग से किशोरी लाल, कुल्लू से होतम सिंह सोनखला, कुशल भरद्वाज हमीरपुर सीट से और पच्छाद विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार आशीष कुमार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget