एक्सप्लोरर

Haryana Polls: विनेश फोगाट का जुलाना से खास कनेक्शन, ससुराल से लड़ेंगी पहला इलेक्शन; कांग्रेस को ही चुनने की वजह भी बताई

Haryana Assembly Elections: विनेश फोगाट आखिरकार कुश्ती के अखाड़े से राजनीति के दंगल में एंट्री कर चुकी हैं. वो इस बार जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी.

Vinesh Phogat: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पहलवान विनेश फोगाट का भी नाम है. वो जुलाना सीट से चुनाव लडे़ंगी. विनेश फोगाट के लिए जुलाना विधानसभा सीट काफी ज्यादा खास है. 

विनेश फोगाट की ससुराल बख्ता खेड़ा गांव में है. यह गांव जुलाना विधानसभा सीट के अंदर आता है. यह एक जाट बाहुल्य क्षेत्र है. अगर उनके मयाके की बात करें तो यह बलाली गांव चरखी-दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है. बता दें कि शुक्रवार (6 सितंबर) को मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद विनेश फोगाट ने  कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी. उनके अलावा बजरंग पूनिया भी पार्टी में शामिल हो गए हैं. 

ससुराल से आजमाएंगी अपनी किस्मत

विनेश फोगाट पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं. उनकी सियासी पारी अपनी ससुराल से शुरू हो रही है. इसमें कोई शक नहीं है कि पहलवान के रूप में उन्हें जुलाना की जनता पहलवान के रूप में बहुत प्यार दिया है. अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जुलाना की जनता चुनाव में क्या फैसला करती है. 

विनेश फोगाट ने बताई कांग्रेस में शामिल होने की वजह

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, "मैं देशवासियों का धन्यवाद करना चाहती हूं.कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करती हूं, वो कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता चलता है, जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तो भाजपा को छोड़कर देश की सभी पार्टी हमारे साथ खड़ी थी. हमारे दर्द को समझ पा रही थी. मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी और विचारधारा के साथ हूं जो महिलाओं के साथ अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ खड़ी है.रेसलिंग में जिस तरीके से हमने काम किया है. भाजपा आईटी सेल ने यह साबित करने की कोशिश की थी कि हम बुझे हुए कारतूस हैं, हम खत्म हो गए हैं, उन्होंने कहा मैं नेशनल नहीं खेलना चाहती लेकिन मैंने नेशनल चैंपियनशिप खेली, मैंने ट्रायल दिया, मैं ओलम्पिक में गई, फाइनल में भी गई लेकिन परमात्मा को कुछ और मंज़ूर था. परमात्मा ने देश की सेवा करने का मौका दिया है."

उन्होने आगे कहा, जो लड़ाई थी वह खत्म नहीं हुई है, कोर्ट में हमारा केस चल रहा है. वह लड़ाई भी हम जीतेंगे. खेल में जैसे हमने कभी हार नहीं मानी वैसे ही इस नए प्लेटफॉर्म(पार्टी में) पर भी हम हार नहीं मानेंगे. अपने लोगों के बीच में रहेंगे, दिल से मेहनत करेंगे. मैं कहना चाहूंगी आपकी बहन आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget