एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: जुलाना में विनेश फोगाट की काट के लिए BJP ने ढूंढ निकाला हथियार, इस चेहरे पर लगा सकती है दांव!

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की ओर से इस सीट पर टिकट नहीं दिया गया है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जींद के जुलाना विधानसभा क्षेत्र से रेसलर विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. ओलंपियन के चुनाव मैदान में उतरने से जुलाना विधानसभा का मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगा. साल 2019 के चुनाव में वहां से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अमरजीत ढांडा ने बीजेपी के उम्मीदवार को 24193 वोटों से हराया था. 

जुलाना विधानसभा से विनेश फोगाट को टिकट देकर कांग्रेस मजबूत होती दिख रही है. रविवार (8 सितंबर) से ही विनेश फोगाट चुनावी प्रचार अभियान भी शुरू कर देंगी और ससुराल बख्ता खेड़ा में पंचायत को संबोधित करेंगी. यही नहीं, विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी भी बहू के प्रचार के लिए क्षेत्र में दौरे पर निकल चुके हैं और गांव-गांव जाकर वोट जुटाने का काम कर रहे हैं. वह समुदाय के खाप नेताओं से भी मिले. विनेश फोगाट के दोनों भाई हरविंदर और बलाली व अन्य रिश्तेदार भी चुनाव की तैयारी के लिए जुलाना विधानसभा पहुंचेंगे. 

किसे टिकट दे सकती है भाजपा?

भाजपा ने पहली चुनावी लिस्ट तो जारी कर दी है, लेकिन अब तक जुलाना से उम्मीदवार कौन होगा? इसकी घोषणा नहीं की है. क्षेत्र में बड़ी आबादी के चलते भाजपा वहां ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट दे सकती है. इस निर्वाचन क्षेत्र में 50 फीसदी आबादी जाट वोटरों की है. वहीं अगली लिस्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही अगली सूची घोषित करेंगे. 

खिलाड़ियों पर राजनीति नहीं करती भाजपा

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का कहना है कि वे लोग हमारे देश के खिलाड़ी हैं और खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है. हम उन पर राजनीति नहीं करते.

यह भी पढ़ें- Haryana Polls 2024: जुलाना में विनेश फोगाट बढ़ाएंगी कांग्रेस का सियासी वजन? चुनाव से पहले बृजभूषण शरण ने कर दिया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget