एक्सप्लोरर

Gujarat Election Result 2022: AAP के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया का कतरगाम सीट पर क्या है रुझानों में हाल, जानें यहां

Katargam seat Result Live: कतरगाम से आम आदमी की गुजरात ईकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का रुझान में कैसा चल है हाल?

Katargam seat Result Live: गुजरात विधानसभा के मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. गुजरात में बीजेपी सबसे आगे चल रही है. बीजेपी ने गुजरात में 182 में से 134 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है. वहीं चुनाव को त्रिकोणीय लड़ाई में  बदलने वाली आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर पकड़ बनाए हुए है. हालांकि गुजरात के आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया लगातार अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं. आप के उम्मीदवार गोपाल इटालिया कतरगाम से चुनावी मैदान में उतरे हैं. हालांकि वह बीजेपी के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं. उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी जीत का दावा किया था. 

गोपाल इटालिया से जुड़ी बड़ी बातें

गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भी चुनाव लड़ रहे हैं. इटालिया 2013 में हवलदार के तौर पर गुजरात की पुलिस ईकाई लोकरक्षक दल से जुड़े थे. बाद में 2014 में गोपाल इटालिया को अहमदाबाद क्लेक्ट्रेट में क्लर्क के रूप में गुजरात राजस्व विभाग में नौकरी मिल गई थी. हालांकि 2017 में राजस्व विभाग ने उन्हें सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए बर्खास्त कर दिया था. 

पीएम पर किए थे टिप्पणी 

गुजरात आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया को पार्टी ने सूरत जिले कतारगाम विधानसभा सीट से टिकट दिया है. गोपाल इटालिया इस विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित टिप्पणी करके चर्चा का केंद्र बन गए थे. बीजेपी ने गोपाल इटालिया पर जोरदार हमला बोला था.

एक के बाद एक विवाद में वह शामिल रहे हैं. उन्होंने राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए विधानसभा के बाहर राज्य के तात्कालीन मुख्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूतां फेंका था. इस घटना के कारण सेवा नियमों का उल्लंघन करने के लिए राजस्व विभाग ने उनको पद से बर्खास्त कर दिया था. हालांकि बाद में वह समाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे थे. 

कब शुरू किया राजनीतिक सफर

साल 2015 में हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में इन्होंने पाटीदार आंदोलन में जान फूंकी थी. इसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी. साल 2020 में गोपाल इटालिया ने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए थे. पार्टी ने इन्हें कुछ ही दिनों के भीतर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी. इस बार के चुनाव में इन्हें विधानसभा टिकट भी मिला है. गुजरात में इटालिया की गिनती बड़े पाटीदार नेताओं में की जाती है. 

यह भी पढ़े: Gujarat, Himachal Election Result 2022 Live: गुजरात में लगातार सातवीं बार खिला कमल, लेकिन फंस गया हिमाचल, जानें अब तक के रुझान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget