एक्सप्लोरर

Gujarat Election 20222: केजरीवाल बोले- गुजरात में AAP और बीजेपी का सीधा मुकाबला, कांग्रेस पर वोट बर्बाद न करें

Gujarat Election: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में कहा कि मेरा अनुमान है कि कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से नीचे गिर जाएगा और उसे 4-5 सीटें ही मिलेंगी.

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. उन्होंने गुजरात के लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद नहीं करें, इसके बजाय 'आप' को वोट दें. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि 1 और 5 दिसंबर को होने वाले 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ चार-पांच सीटें मिलेंगी.

बीजेपी गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता में है. लेकिन इस बार, केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी चुनाव में बार-बार दोहरा रही है कि कांग्रेस जमीन खो रही है और खुद को बीजेपी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है. इसके लिए पार्टी गुजरात में बड़ा अभियान चला रही है. 

कांग्रेस का वोट शेयर 13 फीसदी से नीचे गिरेगा- केजरीवाल 

बता दें कि 'आप' 178 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अहमदाबाद में कहा, "मेरा अनुमान है कि कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से नीचे गिर जाएगा और उसे 4-5 सीटें मिलेंगी. यहां AAP और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है." उन्होंने कांग्रेस के जमीनी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो अब भी कांग्रेस को वोट देने की योजना बना रहे हैं, ऐसा करके अपना वोट बर्बाद न करें.

केजरीवाल ने आगे कहा, "लोगों को आम आदमी पार्टी को वोट देना चाहिए, जो आपके बच्चों और आपके परिवार को उम्मीद दे रही है." उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, कांग्रेस पूरी तरह से टूट रही है. कांग्रेस को कोई वोट नहीं करने जा रहा है.

गुजरात में दो तरह के मतदाता

केजरीवाल ने आगे कहा, "गुजरात में दो तरह के मतदाता हैं - एक वो जो बीजेपी से नफरत करते हैं और उसे वोट नहीं देना चाहते. क्योंकि मतदाता 27 साल से बीजेपी के 'कुशासन' से निराश हैं." उन्होंने कहा, "फिर कुछ ऐसे मतदाता हैं जो बीजेपी से निराश हैं, लेकिन वो कांग्रेस से ज्यादा नफरत करते हैं. मगर उन्हें मजबूरी में सत्ताधारी पार्टी को वोट देना पड़ा था."

उन्होंने कहा कि दूसरी कैटेगरी के मतदाता आप को वोट देंगे और साथ ही कांग्रेस के वोट भी आप को जा रहे हैं. पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए केजरीवाल दो दिन गुजरात में रह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: हिमाचल जैसी नाराजगी गुजरात में भी! 6 बार के विधायक ने BJP से दिया इस्तीफा, 4 की राहें जुदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget